एक्सप्लोरर

BJP नेता की हत्या मामले में अर्श दल्ला गैंग के 5 शार्प शूटर गिरफ्तार, खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट से जुड़ें हैं सभी के तार

Arsh Dalla Gang Sharp Shooters arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अर्श दल्ला की अगुवाई वाले के-गैंग के 5 शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया. ये लोग दल्ला के इशारे पर हत्या को अंजाम देते थे.

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को कनाडा स्थित खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट (केटीएफ) या अर्श दल्ला की अगुवाई वाले के-गैंग के 5 शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम की दल्ला गैंग के दो आरोपी शार्पशूटरों के साथ मुठभेड़ भी हुई. मुठभेड़ के दौरान एक के दाहिने पैर में गोली लगी. केटीएफ से जुड़े दल्ला गैंग के सदस्यों की पहचान पंजाब निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ राजा उर्फ बम्ब और वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी, सचिन भाटी, अर्पित धनखड़ और सुशील प्रधान के रूप में हुई है.

एक दिन पहले राजप्रीत और वीरेंद्र को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में गोलीबारी के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया था. अधिकारी ने कहा कि परमजीत को खत्म करने के लिए अर्श ने राजप्रीत को टास्क दिया था. अर्श के भाई की आत्महत्या का बदला लेने के लिए उसने दो अन्य व्यक्तियों की मदद से सफलतापूर्वक टास्क पूरा किया.

शार्प शूटरों पर बीजेपी नेता पर गोली चलाने का आरोप है 

दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक जुलाई 2023 में उन्हें एक व्यक्ति, हरिद्वार, उत्तराखंड के निवासी कविंद्र कुमार और एक स्थानीय भाजपा नेता पर गोली चलाने का काम सौंपा गया था, क्योंकि वह जबरन वसूली के पैसे देने को तैयार नहीं था. दूसरा काम एक गायक एली मंगत की हत्या करना था, जिसे राजप्रीत और वीरेंद्र ने अक्टूबर में भटिंडा में करने का प्रयास किया था, लेकिन लक्ष्य घर पर नहीं मिलने के कारण ऐसा करने में वो असफल रहे थे. खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट (केटीएफ) या के-गैंग के नेता अर्श दल्ला द्वारा राजप्रीत को एक और काम सौंपा गया था, वह पंजाब के एक कुख्यात अपराधी नवदीप चट्टा को खत्म करना था, जिसे मुक्तसर साहिब की अदालत में पेश होना था, लेकिन वह भाग गया. सोमवार तड़के गोलीबारी के बाद दोनों को मयूर विहार में समाचार अपार्टमेंट के सामने अक्षरधाम मंदिर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से गिरफ्तार किया गया.

1 शार्प शूटर के पैर में लगी गोली 

दिल्ली पुलिस के अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपी व्यक्तियों द्वारा पांच राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से दो राउंड पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने आरोपी व्यक्तियों पर छह राउंड फायरिंग की. आरोपियों में से एक वीरेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी है. घटना के बाद दोनों आरोपियों को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल भेजा गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से एक रिवॉल्वर 6 जिंदा कारतूस  सहित 45 एमएम मय और 7 जिंदा कारतूस के साथ .30 मिमी पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है. 

विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धालीवाल ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि राजा और विम्मी दोनों कुख्यात अधिसूचित आतंकवादी गैंगस्टर दल्ला से जुड़े शार्पशूटर हैं. आरोपी व्यक्ति उसके साथ नियमित संपर्क बनाए रखते थे और उसके कहने पर दिल्ली एनसीआर में महत्वपूर्ण आतंकी हमलों और लक्षित हत्याओं की योजना बना रहे थे. स्पेशल सीपी ने कहा कि बाद में आरोपी व्यक्तियों के खुलासे के आधार पर अर्पित, सचिन भाटी और सुशील प्रधान जिन्होंने अर्श दल्ला के फरार गिरोह के सदस्यों को आश्रय और रसद प्रदान की थी, को भी गिरफ्तार किया गया है.

जनवरी में हुई थी परमजीत की हत्या

राजप्रीत परमजीत सिंह के मामले में वांछित था, जिसकी हत्या जनवरी 2023 में हुई थी. परमजीत सिंह की हत्या अर्श दल्ला के इशारे पर आरोपी और उसके साथियों ने की थी. वीरेंद्र वर्तमान में मोड़ मंडी पंजाब के प्रेम ज्वेलरी के सामने फायरिंग के एक आपराधिक मामले में वांछित था. अर्शदीप के इशारे पर गोलीबारी की गई, क्योंकि उसने प्रेम ज्‍वेलर्स के मालिक से रंगदारी मांगी थी.

Police Custody Death Delhi: पुलिस हिरासत में 1 व्यक्ति की मौत, मचा बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget