एक्सप्लोरर

दिल्ली: 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का दोषी बिहार से गिरफ्तार, पैरोल पर था फरार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने 2007 के एक दर्दनाक दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी, संजय उर्फ सुजॉय को बिहार से गिरफ्तार किया है. संजय 2021 में पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था.

दिल्ली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी को बिहार से अरेस्ट किया है. यह वही अपराधी है जिसने साल 2007 में दिल्ली के कपाशेरा इलाके में 6 साल की बच्ची को समोसे का लालच देकर बहलाया उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी.

आरोपी का नाम संजय उर्फ सुजाय है. अदालत में उसे 2010 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी और 2014 में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सजा को बरकरार रखा था. लेकिन साल 2021 में पैरोल पर बाहर आने के बाद आरोपी दोबारा जेल नहीं लौटा और 4 साल से फरार चल रहा था.

आरोपी ने दर्दनाक वारदात को किया अंजाम 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 25 अक्टूबर 2007 की शाम कापासेड़ा के एक मोहल्ले में 6 साल की मासूम अपने भाई और दोस्तों के साथ खेल रही थी. उसी समय पड़ोसी संजय ने बच्ची को बहला फुसला कर कहा कि वह उसे समोसा दिलाएगा. बच्ची ने अपने भाई से कहा कि उसके साथ जा रही है और संजय के साथ निकल गई. अगले दिन सुबह बच्ची का शव ओबरॉय फॉर्म के पास एक सुनसान प्लॉट में बरामद हुआ. उसके माथे , चेहरे और निजी अंगों पर गंभीर चोटें थी. दिल्ली पुलिस के जांच में सामने आया कि संजय में मासूम बच्ची से रेप किया और राज छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी.

कोर्ट का फैसला और सजा

वही इस मामले में 25 नवंबर 2010 द्वारका की सेशन कोर्ट ने आरोपी संजय को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाया . 7 फरवरी 2014 दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उसकी सजा को बरकरार रखा. वही 15 जून 2021 हाईकोर्ट से मिली पैरोल पर जेल से बाहर आया लेकिन दोबारा जेल में सरेंडर नहीं किया और फरार हो गया.

फरार रहने के दौरान नई पहचान

आरोपी संजय पैरोल पर बाहर आने के बाद खुद को छुपाने के लिए अपना नाम बदलकर सुजॉय रख लिया वह बिहार के अलग-अलग हिस्सों में छिपकर रहता रहा इस दौरान उसने तो शादियां भी की ,एक बच्चा है और उसकी दूसरी पत्नी गर्भवती है. इस दौरान उसकी आपराधिक प्रवृत्ति भी जारी रही. 2021 में पटना के दीदारगंज थाने में उसके खिलाफ महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज हुआ.

ख़ुफ़िया जानकारी पर पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी बीच दिल्ली पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि आरोपी पटना में रह रहा है. लगभग तीन महीने तक लगातार निगरानी की गई.आरोपी की गतिविधियों पर तकनीकी सर्विलांस और मानवीय खुफिया नेटवर्क के जरिए नजर रखी गई. और बाद में टीम ने बिहार के पटना से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget