एक्सप्लोरर

दिल्ली में अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन सप्लायर गिरफ्तार, भारी-मात्रा में अवैध हथियार बरामद

Delhi Crime: स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह के तीन सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं.

Delhi News: उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ पुलिस ने अवैध हथियार और इसके कारोबारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन सप्लायरों को गिरफ्तार करने के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किये हैं. यह गिरोह, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के अपराधियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करता था.

प्रगति मैदान टनल लूट मामले में एक आरोपी था शामिल

डीसीपी राजा बांठिया के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, कुलदीप उर्फ लुंगड़, परवीन और जुल्फिकार उर्फ हाजी गुड्डू के रूप में हुई है. ये दिल्ली के जहांगीरपुरी और यूपी के बागपत एवं मेरठ के रहने वाले हैं. इनके कब्जे से पुलिस ने 05 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, आधा दर्जन कंट्री मेड पिस्टल और दो दर्जन से अधिक गोलियां बरामद की है.

यह गिरोह पिछले 20 वर्षों से अवैध हथियारों की सप्लाई में लिप्त है और दिल्ली के चर्चित प्रगति मैदान टनल रॉबरी मामले में भी इन्हीं आरोपियों ने हथियारों की सप्लाई की थी. आरोपी कुलदीप उर्फ लुंगड़ ओर दिल्ली के विभिन्न थानों में लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं, जबकि प्रवीण और जुल्फिकार के खिलाफ दिल्ली-यूपी के विभिन्न थानों क्रमशः 09 और 07 मामले चल रहे हैं.

सूत्रों से मिली थी अवैध हथियार रखने वाले अपराधी की सूचना

डीसीपी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ पुलिस को 15 दिसंबर को इस गिरोह के एक सदस्य के बारे में गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी, जिसने बताया था कि कुलदीप उर्फ लुंगड़ नाम का एक अवैध शख्स अवैध हथियार रखता है और लूट की योजना बना रहा है. जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए एसीपी ऑपरेशन अनिल कुमार की देखरेख और इंस्पेक्टर रोहित सरस्वत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें एसआई विनीत, एसआई मनोज, एसआई प्रवीण, एसआई योगेश, एएसआई यशपाल, एएसआई राजीव, एएसआई पवन, एएसआई अदेश, हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र, बालकिशन, कलूराम, कॉन्स्टेबल रवि, मनरूप, विक्की, धीरज, महिला कॉन्स्टेबल रेनू टैगे और रेनू शामिल थे.

बुराड़ी में छापेमारी कर एक सप्लायर और दूसरे को रोहतक से दबोचा

टीम ने बुराड़ी में आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे दबोच दबोच लिया और उसके पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद किया. जिससे पूछताछ में पुलिस को पता चला कि प्रगति मैदान में हुए लूट के मामले में ये और इसका एक साथी प्रदीप शामिल था. उस मामले में इन्हें जेल भी हुई थी और फिर यह बेल पर बाहर निकले थे. फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की योजना से प्रदीप ने कुलदीप को यूपी के बागपत के एक हथियार सप्लायर प्रवीण से मिलवाया, जिससे ही उसने हथियार लिए थे. इस इन्फर्मेशन पर पुलिस ने प्रवीण का पता लगा कर उसे हरियाणा के रोहतक से दबोच किया और उसके पास से आधा दर्जन कंट्री मेड पिस्टल और एक दर्जन कारतूस बरामद किए गए.

यूपी से जुड़े अवैध हथियार सप्लायरों के तार

उससे पूछताछ में यूपी के मेरठ के रहने वाले जुल्फिकार उर्फ हाजी गुड्डू के बारे में पता चला और पुलिस ने यूपी के मेरठ से उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही ओर उसके घर से दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और आधा दर्जन गोलियां बरामद की, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया. इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें: Delhi Election: अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला, 'नई दिल्ली विधानसभा से...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget