एक्सप्लोरर

दिल्ली में महज 15 हजार के लिए ले ली थी जान, अब आरोपी हुआ गिरफ्तार

Delhi Police: पंजाबी बाग में दो साल पहले हुई हत्या के मामले में फरार आरोपी राजेश को आगरा से गिरफ्तार किया गया. राजेश ने मिलते हुए पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में पीड़ित को बेसबॉल बैट से पीटा था

Delhi Crime News: वेस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कमायाबी पाई है. इसकी पहचान, राजेश के रूप में हुई है. इसे उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया है. जहां यह पिछले दो वर्षों से छिप कर रह रहा था.

डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि, जिले की पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी कड़ी में, इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार, एएसआई ऋषि, हेड कांस्टेबल विजय, हेड कांस्टेबल शेखर और हेड कांस्टेबल उमेश की टीम ने आरोपी राजेश की तलाश में सघन जांच शुरू की. आखिरकार, पुलिस को आरोपी के आगरा में छिपे होने की सूचना मिली और 10 फरवरी 2025 को उसे विशाल विहार, आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया.

इस मामले में थी इसकी तलाश
मामला 16 अप्रैल 2023 का है, जिसकी शिकायत दिल्ली के पश्चिमपुरी के रहने वाले बृजबीर सिंह ने पंजाबी बाग थाने को दी थी. शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी गयी अपनी शिकायत में बताया था कि, वह पिछले 20 वर्षों से दूध की सप्लाई का काम करते थे और वे भंडारी मिल्क स्टोर को भी दूध की आपूर्ति करते थे, जिनसे उन्हें भंडारी 15,000 रुपये लेने थे. जब वह 15 अप्रैल 2023 को अपना बकाया लेने पहुंचे, तो वहां कपिल नाम का एक शख्स मिला जिससे पैसे के लेनदेन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई. 

कपिल ने उसके साथ गाली-गलौज भी की, जिस पर उसने आपत्ति भी जताई थी. विवाद इतना बढ़ गया कि कपिल ने अपने दोस्त राजेश को बुला लिया. जिसने गाड़ी से बेसबॉल बैट निकालकर बृजबीर के हाथ-पैरों पर हमला किया. इसके बाद राजेश ने बैट कपिल को दिया, जिसने बृजबीर के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से घायल बृजबीर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल में इलाज के दौरान शिकायतकर्ता की हो गयी थी मौत
इस मामले में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी. इसी बीच इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पहले इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश) के तहत शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन पीड़ित की मृत्यु के बाद इसे धारा 302 (हत्या) में बदल दिया गया.

लगातार पुलिस को चकमा दे कर बच रहा था 
इस मामले में मुख्य आरोपी कपिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन राजेश लगातार पुलिस से बचता रहा. उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह हर बार बच निकलता. पुलिस ने उसके परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. यहां तक कि उसकी डिजिटल गतिविधियों पर भी नजर रखी गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था. इस कारण कोर्ट ने आरोपी राजेश के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट भी जारी किया था.

ऐसे आया फरार आरोपी पकड़ में
इसकी तलाश में जुटी टीम को इसके आगरा में छिपे होने का पता चला, जिस पर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने के बाद उसे धर दबोचा. आरोपी राजेश दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक है और पहले दिल्ली में दूध सप्लाई का काम करता था. हत्या के बाद वह दिल्ली छोड़कर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिपता रहा. आखिर में वह अपनी पत्नी राधा और दो साल के बेटे के साथ आगरा के विशाल विहार इलाके में रहने लगा. इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: AAP विधायक अमानतुल्लाह ने पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, 'सादे कपड़े में कुछ लोग...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget