एक्सप्लोरर

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने जा रहा था गुरुग्राम

Delhi Encounter News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कटवारिया सराय की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका. ऐसे में वह बाइक तेज कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस (Dellhi Police) की अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी हरियाणा (Haryana) के झज्जर (Jhajjar) इलाके में पुलिस टीम पर हमले के मामले में वांछित था. आरोपी की पहचान झारोदा निवासी राजा उर्फ भादक उर्फ वीरा (27) के रूप में हुई है. वह पहले से डकैती, स्नेचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट उल्लंघन के 30 मामलों में शामिल पाया गया है. पुलिस के अनुसार, विशिष्ट इनपुट प्राप्त हुआ था कि एक वांछित अपराधी राजा किसी जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए अरुणा आसफ अली रोड, वसंत कुंज के रास्ते गुरुग्राम जाएगा.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस टीम ने जाल बिछाया और कटवारिया सराय की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका. विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने बताया, “पुलिस अधिकारियों ने उसे रुकने का इशारा किया. इसके बाद व्यक्ति ने अपनी बाइक तेज कर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. मुठभेड़ के दौरान, पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में और उसे पकड़ने के लिए अपराधी पर दो राउंड फायरिंग की.”

मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी कबूली

गोलीबारी के दौरान, राजा के दाहिने पैर में गोली लगी और पुलिस अधिकारियों ने उसे काबू कर लिया. पूछताछ में राजा ने बताया कि 19 अक्टूबर को वह अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित बादली जा रहा था.  विशेष सीपी ने कहा, “हरियाणा के बादली थाने की पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी. उन्होंने कार रोकने का इशारा किया. रुकने की बजाय उन्‍होंने अपनी कार बैरिकेड्स में घुसा दी और वहां से भागने में सफल रहें.” आगे की पूछताछ के दौरान, उसने मंगोलपुरी थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी कबूल की है. 

ये भी पढ़ें: Faridabad Murder: फरीदाबाद में डांडिया नाइट में युवकों ने बेटी को डांस करने के लिए किया परेशान, पिता ने रोका तो ले ली जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget