एक्सप्लोरर

Sextortion Racket: सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले 2 सगे मेवाती भाई गिरफ्तार, जानें- 25 से ज्यादा लोगों को कैसे बनाया शिकार

Sextortion Racket Busted: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की जांच में पता चला कि दोनों सगे भाईयों ने एक साल के अंदर 8 राज्यों के 25 लोगों को शिकार बनाया और सभी लाखों रुपये वसूले. 

Delhi News: ईस्ट दिल्ली पुलिस ने एक सेक्सटॉर्शन के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान के मेवात इलाके के रहने वाले 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया. पुलिस की माने तो सगे भाइयों का ये गैंग देश के अलग-अलग राज्यों में अबतक 25 से ज्यादा लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बना चुका है. पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें कई अश्लील वीडियो पुलिस को मिले है. यह गैंग वीडियो के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करता था.

डीसीपी ईस्ट अपूर्वा गुप्ता के मुताबिक अगस्त 2023 में ईस्ट दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में 71 साल के बुजुर्ग डॉक्टर ने शिकायत दी कि सेक्सटॉर्शन के नाम से उनके साथ 8 लाख रुपए की ठगी हुई है. सेक्सटॉर्शन गैंग करीब 1 महीने तक उन्हें ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठता रहा. 

डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

अपनी शिकायत में बुजुर्ग डॉक्टर ने बताया कि 15 जुलाई 2023 की देर रात उन्हें एक वीडियो कॉल आया. उन्होंने ये समझकर कि किसी मरीज की कॉल हो सकती है, वीडियो कॉल को रिसिव किया. इसी दौरान उस कॉल पर उन्हें एक लड़की अश्लील हरकतें करती नजर आई. इससे पहले वो कुछ समझ पाते कॉल डिसकनेक्ट हो गया.

अगले दिन 16 जुलाई को 2023 उन्हें एक फोन आया. कॉल करने वाले शख्स ने खुद को पुलिस वाला बताया और कहा कि उनका एक अश्लील वीडियो है उसकी शिकायत दी गई है. अगर इस शिकायत से निपटारा चाहते हो तो पैसे देने होंगे. डॉक्टर ने बदनामी के डर से पैसे ट्रांसफर कर दिए. ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं थमा. 

डॉक्टर से एक महीने में लूटे 8.75 लाख

करीब 1 महीने तक बुजुर्ग डॉक्टर को लगातार फोन आते रहे और उन्हें इस बात पर ब्लैकमेल किया जाने लगा कि उनका एक अश्लील वीडियो है. अगर इसे यूट्यूब से हटवाना चाहते हैं तो पैसे देने होंगे. बुजुर्ग डॉक्टर की माने तो 1 महीने में उन्होंने 8 लाख 75 हजार इस गैंग को दिए.

पुलिस ने दोनों को मेवात से दबोचा

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. बुजुर्ग डॉक्टर को जिन नंबरों से कॉल आए थे, उनकी जांच की गई. जांच में सामने आया कि सभी नंबर अलग अलग राज्यों के थे. इतना ही नहीं, सभी नंबर बंद थे. जांच के दौरान ही पुलिस को पता चला कि ये गैंग राजस्थान के मेवात से ऑपरेट कर रहा है. 

मोबाइल फोन से मिले अश्लील वीडियो

पुलिस ने रेड कर मेवात से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया. इनके नाम महफूज और आमिर है. पूछताछ में इन्होंने बताया कि इन्होंने ही बुजुर्ग डॉक्टर के साथ वारदात को अंजाम दिया है. ये दोनों भाई 1 साल से गैंग चला रहे है. पुलिस ने आरोपी के पास से 7 मोबाइल फोन बरामद किए. मोबाइल फोन की जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल से कई अश्लील वीडियो मिले. 

8 राज्यों के 25 लोगों को बनाया शिकार

इतना ही नहीं, जब इनके एकाउंट्स की जांच की गई तो पता चला कि देश के अलग अलग राज्यों में ये गैंग करीब 25 से ज्यादा लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बना चुका है. जांच में सेक्सटॉर्शन के चार मामले बिहार, 4 मामले गुजरात, 6 मामले उत्तर प्रदेश, 4 मामले दिल्ली, 1 हरियाणा, 3 मध्य प्रदेश, 2 राजस्थान और 1 महाराष्ट्र से संबंधित है. पुलिस अब इन राज्यों की पुलिस से बात कर ठगे गए विक्टिम्स के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस का दावा है कि आगे की जांच में और भी सेक्सटॉर्शन के मामलों का खुलासा हो सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget