एक्सप्लोरर

दिल्ली में भाभी की कातिल कौशल्या देवी को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 साल से पुलिस को दे रही थी चकमा

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 2019 मंडावली हत्या और दहेज केस की वांटेड कौशल्या देवी को गांधीनगर से अरेस्ट किया. वह 5 साल से फरार थी और कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी कर रही थी.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मंडावली पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या और दहेज हत्या के मामले की वांटेड और कोर्ट से घोषित अपराधी कौशल्या देवी को अरेस्ट कर लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह मामला साल 2019 से जुड़ा है, जिसमें आईपीसी की धाराएं 302, 304 (बी), 498 ए, 120 बी और 17 ए शामिल हैं.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साल 2019 में मंडावली इलाके में कौशल्या देवी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपनी भाभी नीरज की गला दबाकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पहले ही दो आरोपी, राम अवतार और ब्रह्म सिंह, को गिरफ्तार किया जा चुका है.

5 साल तक पुलिस को दिया चकमा 

मुख्य आरोपी कौशल्या देवी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गई थी. हालांकि, 23 मार्च 2023 को दिल्ली की अदालत ने उसे घोषित अपराधी करार दिया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कौशल्या देवी पिछले 5 सालों से लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी.

कभी मध्य प्रदेश में छिपी रही, तो कभी उत्तर प्रदेश में. हाल ही में उसने पहचान छुपा कर गांधीनगर, दिल्ली में किराए के मकान में रहना शुरू किया. वहीं पर वह एक कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करने लगी.

दिल्ली पुलिस की अहम कार्रवाई

दिल्ली पुलिस आरोपी कौशल्या की लंबे समय से तलाश कर रही थी. इसी बीच, दिल्ली पुलिस को आरोपी कौशल्या के लोकेशन की जानकारी मिली. इसके बाद तकनीकी निगरानी और सीडीआर विश्लेषण के जरिए उसके गांधीनगर इलाके में होने की जानकारी जुटाई गई.

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक टीम का गठन किया. पुलिस टीम ने गुप्त रूप से उसके किराए के घर की पहचान की और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को धारा 35.1(D) BNSS के तहत कलंदरा के जरिए हिरासत में लिया गया है.

कई धाराओं में FIR दर्ज

बता दें, क्राइम ब्रांच के DSP विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि 2019 में 23 साल की नीरज की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. शुरुआत में इसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की गई थी, मगर पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि मामला हत्या का है. इसके बाद परिजनों के बयान पर दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget