एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Delhi Police News: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए दो मामलों में अवैध शराब बरामद की है.

Interstate Liquor Smuggler Arrested: दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का दौर अब थम चुका है और अब 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक ही चरण में मतदान किये जायेंगे. जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने पहले से ही कमर कस रखी है और सभी जिलों की पुलिस आदर्श आचार संहिता का पालन करते कानून-व्यवस्था बनाये रखने के साथ अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. 

खास तौर अवैध शराब तस्करों पर इस दौरान पैनी निगाह रखी जा रही है. जिसके परिणामस्वरूप दक्षिणी जिला पुलिस ने दो मामलों में अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ने के साथ एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में कमायाबी पाई है. इन मामलों में पुलिस ने कुल 6980 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किए हैं.

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि, दक्षिण जिला पुलिस ने सुरक्षित और पारदर्शी चुनावी माहौल सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों को काफी तेज कर दिया है. किसी भी व्यवधान या अवैध गतिविधियों की रोकथाम पर जोर देते हुए, संगठित और सड़क अपराध दोनों से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं. इलाके में टीम की विजिबलिटी बढाते हुए “रोको-टोको” अभियान के तहत संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. 

धर-पकड़ के लिए प्रयासरत हैं पुलिस
खास तौर पर जिले में अवैध शराब के कारोबारियों पर लगाम लगाने के निर्देश जिला के सभी थानों के पुलिस टीम को दी गयी है. जिसके लिए टीम सूत्रों को सक्रिय कर लगातार उनके बारे में जानकारियों को विकसित कर उनकी धर-पकड़ के लिए प्रयासरत है. इसके परिणामस्वरूप फतेहपुरबेरी थाना और एएटीएस कि टीमों ने शराब की खेप को पकड़ने के साथ एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. 

4000 क्वार्टर बॉटल अवैध शराब  पकड़ी
फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र से अवैध शराब के एक अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जिसके कब्जे से पुलिस ने 4000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से यूपी के लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और दिल्ली में मंडी गांव में रहता है. पुलिस ने उसके पास से 80 कार्टन शराब बरामद की है, जिसमें 4000 क्वार्टर शराब शामिल है. आरोपी बंटी के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज किए हैं.

नेबसराय में एएटीएस ने पकड़ी शराब
एएटीएस पुलिस ने सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगा कर एक कार सवार अवैध शराब के तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह बच निकलने में कामयाब हो गया. हालांकि पुलिज़ ने गाड़ी की जब्त कर लिया और उसकी गाड़ी से 2980 क्वार्टर अवैध शराब की बोतलें बरामद की. जिसे हरियाणा से तस्करी कर लाया गया था. इस मामले में नेबसराय थाने में मामला दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली में प्रचार खत्म, 5 फरवरी को वोटिंग, एग्जिट पोल पर EC ने जारी की ये गाइडलाइंस

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget