एक्सप्लोरर

Delhi News: निजामुद्दीन मरकज को खोलने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, पिछले साल से है बंद

Nizamuddin Markaz: दिल्ली उच्च न्यायालय ने निजामुद्दीन मरकज को फिर से खोले जाने के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को दिल्ली पुलिस और दिल्ली वक्फ बोर्ड को संयुक्त रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने निजामुद्दीन मरकज को फिर से खोले जाने के अनुरोध वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस और दिल्ली वक्फ बोर्ड को संयुक्त रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया. पिछले साल कोविड-19 महामारी के शुरुआती दिनों में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम के बाद मरकज को बंद कर दिया गया था.

आपको बता दें कि पिछले साल 31 मार्च से बंद मरकज को फिर से खोलने की वक्फ बोर्ड की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा कि दोनों पक्ष निरीक्षण करने के लिए पांच व्यक्तियों को नामित कर सकते हैं. वबीं कोर्ट ने 15 दिनों के भीतर इस पर एक रिपोर्ट मांगी. है.

याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नए दिशा-निर्देशों के तहत सभी धार्मिक स्थल अब आगंतुकों के लिए खुले हैं, जिसके बाद अदालत ने यह आदेश पारित किया.
वक्फ बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील संजय घोष ने कहा कि मस्जिद इकलौता धार्मिक स्थान है जहां ताला लगा हुआ है.

केंद्र सरकार के वकील रजत नायर ने कहा कि पूरी संपत्ति का सीमांकन किया जाना है और इसके अनुसार डीडीएमए का आदेश प्रत्येक क्षेत्र पर लागू होगा. अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता के अधिकृत प्रतिनिधियों और संबंधित थाना प्रभारी समेत दिल्ली पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाए ताकि (मरकज के भीतर) तीनों क्षेत्रों का सीमांकन किया जा सके.

यह भी पढ़ें-

Delhi Liquor Shop: दिल्ली में खुल गई 850 नई प्राइवेट शराब की दुकानें, जानें क्या है समय और सुविधाएं?

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10 हजार 197 नए केस दर्ज, एक्टिव केस 527 दिनों बाद सबसे कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget