एक्सप्लोरर

Delhi Chandni Chowk: चांदनी चौक में अब लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा, जल्द ही बनकर तैयार होगी मल्टी लेवल पार्किंग

Delhi: दिल्ली नगर निगम चांदनी चौक में मल्टी लेवल पार्किंग बना रही है. पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाये जा रहे इस मल्टी लेवल पार्किंग में 2300 कारों को पार्क करने की सुविधा होगी.

Delhi News: राजधानी दिल्ली का मशहूर कारोबारी हब चांदनी चौक, जहां दिल्ली ही नहीं बल्कि दिल्ली के बाहरी राज्यों से भी लोग विभिन्न प्रकार की खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. नतीजन यहां पर अक्सर ही जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को गाड़यों को पार्क करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब जल्दी ही चांदनी चौक जाम मुक्त हो जाएगा और यहां की सबसे बड़ी पार्किंग की समस्या का भी समाधान हो जाएगा.

दरअसल, दिल्ली नगर निगम चांदनी चौक के गांधी मैदान में मल्टी लेवल पार्किंग बिल्डिंग बना रही है. पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाये जा रहे इस मल्टी लेवल पार्किंग में 2300 कारों को पार्क करने की सुविधा होगी. अगले एक महीने में इसके पूरा हो जाने की संभावना जताई जा रही है. जिसका जायजा लेने के लिए MCD की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय चांदनी चौक स्थित गया गांधी मैदान में पहुंची. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी, क्षेत्रीय पार्षद पुनरदीप साहनी और डीसी कुमार अभिषेक समेत नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

पार्किंग बनने से कम लगेगा जाम

परियोजना का निरीक्षण करने पहुंची मेयर को अधिकारियों ने निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग की कार्य योजना, निर्माण और परिसर में विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी. मेयर ने परियोजना से जुड़ी विभिन्न पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निगम की इस परियोजना से क्षेत्र में न सिर्फ पार्किंग की समस्या का समाधान होगा, बल्कि यहां का यातायात भी सुगम होगा.

सड़क पर खड़ी रहती हैं गाड़ियां

इस मौके पर मेयर ने बताया कि निगम की ओर से शहर के अन्य हिस्सों में भी अधिक से अधिक पार्किंग सुविधाएं विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है. आने वाले समय में अन्य स्थानों पर भी निर्माणाधीन पार्किंग परियोजनाओं को नागरिकों को समर्पित किया जाएगा. बता दें कि, वर्तमान में पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं होने से चांदनी चौक में गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहती हैं, जिसके चलते दिल्ली समेत दूसरे शहरों से आने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Delhi Ordinance Bill: 'ये तो अराजकता है' दिल्ली सेवा बिल पर सौरभ भारद्वाज बोले- 'किस बात के विश्वगुरु, आपको...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget