एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश ने थामी पहियों की रफ्तार, जलभराव और जाम से परेशान हुए लोग

Delhi News: दिल्ली में आज यानि गुरुवार को हुई बारिश से ही कई इलाकों में जलभराव हो गया. जिसकी वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में गुरुवार को हुई बारिश (Delhi Rain) ने जहां एक तरफ गर्मी से राहत दी और मौसम को सुहावना कर दिया. वहीं दूसरी तरफ आम लोगों की परेशानी को भी बढ़ा दिया है. राजधानी में बारिश से ही यहां के कई इलाकों में पानी भर गया है. जिससे लोगों को आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर दी जानकारी

वहीं लोगों को ट्रैफिक की जानकारी देने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर का सहारा लिया और ट्वीट करते हुए कहा कि, जलभराव के कारण महरपाल पुर रेड लाइट से महरौली की ओर जाने वाले कैरिजवे में ट्रैफिक जाम है. जलभराव के कारण फिरनी रोड और टूडा मंडी रेड लाइट, नजफगढ़ पर यातायात प्रभावित है.

इसके अलावा दूसरे ट्वीट में कहा गया कि, मोती बाग जंक्शन से महात्मा गांधी रास्ते पर शांति निकेतन के पास जलजमाव हो गया है. इसलिए धौला कुआं की ओर यात्रा करने से बचें. इसी बीच कुछ यूजर्स भी ट्विटर पर ट्रैफिक की जानकारी देते हुए नजर आए. एक ने लिखा कि, हमदर्द नगर से अंबेडकर नगर बस डिपो तक भारी ट्रैफिक जाम है.

Delhi Cyber Fraud: मोटे मुनाफे का लालच देकर करते थे साइबर ठगी, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में दो शातिर

IMD ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट

हालांकि इससे पहले आईएमडी ने बारिश के बारे में लोगों को आगाह करते हुए एक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था. जिसके अनुसार ये कहा गया था कि, इस बारिश में दृश्यता कम हो सकती है, साथ ही यातायात को भी बाधित कर सकती है और कच्ची सड़कों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है.

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सितंबर में अब तक सामान्य 108.5 मिमी के मुकाबले सिर्फ 58.5 मिमी बारिश दर्ज की है.

Indian Railways Update: दिल्ली-लखनऊ सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब हफ्ते में छह दिन चलेगी तेजस

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget