एक्सप्लोरर

Indian Railways Update: दिल्ली-लखनऊ सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब हफ्ते में छह दिन चलेगी तेजस

Lucknow-Tejas Express: रेलवे के मुताबिक मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी सभी दिन यह ट्रेन चलेगी. हालांकि दिवाली को ट्रेन कैंसिल रहेगी और उसके अगले दिन मंगलवार को चलेगी.

Indian Railways Update: दिल्ली-लखनऊ के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. त्योहारों में अत्यधिक भीड़ की वजह से रेलवे ने लखनऊ तेजस एक्सप्रेस  को हफ्ते में 6 दिन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 82501/82502 लखनऊ-नई दिल्ली -लखनऊ तेजस एक्सप्रेस अब तत्काल प्रभाव से हफ्ते में 6 दिन चलेगी. केवल मंगलवार को इस ट्रेन का अवकाश होगा. हालांकि 24 अक्टूबर को दिवाली वाले दिन यह ट्रेन कैंसिल रहेगी और अगले दिन यानी 25 अक्टूबर मंगलवार को चलेगी.

रेलवे ने 30 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द
दक्षिण पूर्व रेलवे ने लंबी दूरी की लगभग 34 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  (सीपीआरओ) आदित्य कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि झारखंड में आदिवासी समुदाय के विरोध प्रदर्शन के कारण इन ट्रेनों को रद्द किया गया है.  इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किये गए हैं. ट्रेनों के रद्द होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जानकारी के मुताबिक, छोटानागपुर आदिवासी समुदाय-कुर्मू और महतो समाज ने मंगलवार को पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों के बीच खेमाशुली क्षेत्र में राष्ट्रीय सड़क नाकाबंदी और रेल रोको कार्यक्रम का आह्वान किया, जिसके बाद दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे की कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द किया गया है. दरअसल उनकी मांग है कि कुर्मियों को  अनुसूचित जनताजि (एसटी) श्रेणी के तहत सूचीबद्ध किया जाए.

अब ट्रेन में नहीं होंगे गार्ड
रेलवे के नए फैसले के मुताबिक अब ट्रेन में गार्ड नहीं होंगे. दरअसल रेलवे ने गार्ड का पदनाम बदलने का फैसला किया है. रेलवे के कर्मचारियों की मांग के अनुसार अब रेल गार्ड को ट्रेन मैनेजर के नाम से जाना जाएगा.

यह भी पढ़ें:

'डीजल जेनरेटरों का इस्तेमाल बंद करना इतनी जल्दी संभव नहीं', आदेश का पालन करने के लिए CII ने मांगा और समय

Rapid Rail News: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का काम जोरों पर, स्टेशनों पर दिसंबर तक लगा दिए जाएंगे ऑटोमेटिक डोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget