एक्सप्लोरर

दिल्ली: सीने में धंसे चाकू के साथ थाने पहुंचा छात्र, तीन नाबालिग गिरफ्तार

Paharganj School Boy Stabbed Knife Chest: पहाड़गंज में स्कूल गेट के बाहर 15 वर्षीय छात्र पर 3 नाबालिगों ने चाकू से हमला किया. घायल छात्र थाने पहुंचा. पुलिस ने 3 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्कूल के बाहर एक 15 वर्षीय छात्र पर कुछ छात्रों ने चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद घायल छात्र चाकू सीने में धंसा होने के बावजूद सीधे पुलिस थाने पहुंचा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला 4 सितंबर का है. पुलिस के अनुसार छात्र पर हमला उसके स्कूल के गेट के बाहर हुआ. गंभीर रूप से घायल लड़का किसी तरह हिम्मत जुटाकर सीने में धंसे चाकू के साथ ही पहाड़गंज थाने तक पहुंच गया. पुलिसकर्मी हैरान रह गए. तत्काल उसे पहले काला कालेवती सरन अस्पताल और बाद में राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर चाकू बाहर निकाला.

छात्र पर बदले की नीयत से किया हमला

जांच में सामने आया कि करीब 10–15 दिन पहले एक आरोपी नाबालिग की कुछ लड़कों ने पिटाई की थी. उसे शक था कि पीड़ित छात्र ने ही उसे पिटवाने में भूमिका निभाई थी. इसी बात का बदला लेने के लिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. स्कूल के बाहर तीनों ने छात्र को रोका और हमला कर दिया.

पुलिस के अनुसार एक आरोपी ने चाकू से वार किया, जबकि दूसरे दो ने छात्र को पकड़ रखा था. यहां तक कि एक आरोपी ने पीड़ित को डराने के लिए टूटी हुई बियर बोतल भी लहराई.

शिकायत के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया. डीसीपी (सेंट्रल) निधिन वाल्सन ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. स्थानीय खुफिया तंत्र और त्वरित छापेमारी की मदद से कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों (जिनकी उम्र 15 और 16 साल है) को अराम बाग इलाके से पकड़ लिया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और टूटी बियर बोतल भी मौके से बरामद कर ली है.

पीड़ित की हालत स्थिर

डॉक्टरों के अनुसार समय रहते इलाज मिलने से पीड़ित की जान बच गई. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है.

यह घटना न केवल इलाके को दहला गई, बल्कि नाबालिग अपराधों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गई है. पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget