एक्सप्लोरर

Delhi Ordinance Bill: लोकसभा में बिल पेश होने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Delhi Politics: संजय सिंह का दावा है कि देश में संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। राज्यसभा में यह बिल गिर जाएगा.

Delhi News: आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश कानून को लेकर मंगलवार को बिल पेश होने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि देश में संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है. राज्यसभा में यह बिल गिर जाएगा. संजय सिंह ने कहा कि बीजू जनता दल प्रमुख और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक आज बीजेपी का साथ खडें हैं. उनको लोग देख रहे हैं. जब राज्यसभा में बिल आएगा तो बिल गिर जाएगा. आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का आज भी दावा है कि राज्यसभा में विधेयक के विरोध में मतदान करने वाले दलों के पास पर्याप्त संख्या बल है. दिल्ली अध्यादेश विधेयक को सुप्रीम कोर्ट के फैसले, संविधान और देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है. 

अध्यादेश बिल निर्वाचित सरकर के अधिकार पर डाका

आप नेता ने दिल्ली अध्यादेश विधेयक को अंसवैधानिक करार देते हुए कहा कि दिल्ली की निर्वाचित सरकार के अधिकार छीने जा रहे हैं. केंद्र सरकार की ओर से मई में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लाए गए दिल्ली अध्यादेश की भाषा का ही लोकसभा में पेश विधेयक में इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के सभी सांसद इस बिल का विरोध करेंगे. लोकसभा में विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दे रखा है. इसके बावजूद अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले अध्यादेश विधेयक संसद में लाना और पारित करवाना गैर कानूनी है.

अधर्म पर धर्म की होगी जीत

वहीं राज्यसभा में आप सांसद राघव चड्ढा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह विधेयक सत्य की असत्य और धर्म की अधर्म के साथ लड़ाई है. सत्य और धर्म हमारे साथ है. भारतीय जनता पार्टी अधर्म की राजनीति कर रही है. राजनीति की इस लड़ाई में जीत धर्म की ही होगी. राघव चड्ढा ने कहा है कि राज्यसभा में हमारा पक्ष मजबूत है.

यह भी पढ़ें:  Haryana Nuh Clash: गुरुग्राम में हिंसा भड़कने के बाद अभी कैसे हैं हालात? स्कूल-इंटरनेट और ट्रैफिक को लेकर ACP ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget