एक्सप्लोरर

Delhi Nursery Admission 2024: दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन के लिए 23 नवंबर से होगा आवेदन, जानें- रजिस्ट्रेशन फीस सहित सभी डिटेल्स

Delhi Nursery Admission: दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा-1 में दाखिले के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है.

Delhi Nursery Admission 2024 Schedule: दिल्ली में निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा-1 में सामान्य श्रेणी के छात्रों के दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू होगी. शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. इसमें कहा गया है कि दाखिला फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है और दाखिले की पहली सूची अगले साल 12 जनवरी को जारी की जाएगी. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) के छात्रों और दिव्यांग बच्चों के लिए निजी स्कूलों में कुल सीटों का 25 प्रतिशत आरक्षित है, उनके लिए अलग से सूची जारी की जाएगी.

अधिसूचना के अनुसार, प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा-1 में दाखिले के लिए 31 मार्च को न्यूनतम आयु क्रमशः तीन वर्ष, चार वर्ष और पांच वर्ष होनी चाहिए. इसके मुताबिक, प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 को प्रवेश स्तर की कक्षाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है और दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा क्रमशः चार वर्ष से कम, पांच वर्ष से कम और छह वर्ष से कम है.

कितना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस?

अधिसूचना में कहा गया है, "इन कक्षाओं के लिए न्यूनतम और ऊपरी आयु सीमा में स्कूल के प्रमुख के स्तर पर दाखिले के लिए आयु सीमा में 30 दिनों तक की छूट दी जा सकती है." वहीं दिल्ली नर्सरी, केजी और कक्षा 1 दाखिले के लिए स्कूलों की ओर से लिए जाने वाली रजिस्ट्रेशन की फीस निर्धारित कर दी गई है. शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना के मुताबिक निजी स्कूल अधिकतम 25 रुपये ही रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर ले सकेंगे.

नर्सरी के लिए 31 मार्च तक उम्र 4 साल निर्धारित

इसके अलावा अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली के स्कूलों में प्री-स्कूल (नर्सरी) कक्षा में दाखिले के लिए स्टूडेंट की आयु 31 मार्च 2024 को 4 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसी प्रकार, प्री-प्राइमरी क्लास के लिए आयु सीमा 5 साल और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा 6 साल निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें- Durga puja 2023: नवरात्रि की तैयारियों पर सौरभ भारद्वाज बोले- 'मां दुर्गा की पूजा से लेकर विसर्जन तक की पुख्ता तैयारी, नहीं होने देंगे कोई परेशानी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget