एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली के नजफगढ़ में एक निर्माणाधीन मकान गिरा, एक व्यक्ति घायल, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

Najafgarh House Collapsed: पुलिस ने कहा कि इस हादसे में एक शख्स को मामूली चोटें आई हैं. उसके अलावा इस हादसे में अब तक किसी अन्य के चोटिल होने की खबर नहीं है. घायल शख्स का नाम रिकी रॉय बताया जा रहा है.

Delhi News: दिल्ली के नजफगढ़ में एक निर्माणाधीन मकान के गिरने की खबर है. मकान के गिरने से एक व्यक्ति को मामूली चोटें लगी हैं.  दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी जिसमें कहा गया था कि तुड़ा मंडी के पास एक मकान गिर गया है. मौके पर जाकर देखा तो पाया कि एक बिल्डिंग की दो मंजिलें आंशिक रूप से ढह गई थीं. पुलिस ने आगे कहा कि इस हादसे में एक शख्स को मामूली चोटें आई हैं. उसके अलावा इस हादसे में अभी तक किसी अन्य के चोटिल होने की खबर नहीं है.

वहीं मकान के गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. जिस शख्स को इस हादसे में चोट लगी है वह वह इस मकान के नीचे वाले तल पर स्थित एक मिठाई की दुकान में काम करता था. पुलिस ने बताया कि चोटिल हुए शख्स का नाम रिकी रॉय है. 

राहत व बचाव कार्य में जुटी दमकल की चार गाड़ियां

वहीं इस घटना को लेकर दिल्ली दमकल विभाग ने कहा कि दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक निर्माणाधीन मकान गिर गया. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस हादसे की सूचना शाम 7.37 बजे मिली. राहत व बचाव कार्य के लिए मौके पर दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया है.  दमकल विभाग ने कहा कि घटना स्थल को पुलिस ने घेर लिया है. एमसीडी और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर मलबे की जांच कर रही हैं कि कहीं इसमें कोई और दबा हुआ तो नहीं हैं.

3 हफ्ते पहले सदर बाजार में गिरी थी चार मंजिला इमारत

दिल्ली में हाल-फिलहाल में इमारत गिरने के कई मामले सामने आए हैं. अब से तीन हफ्ते पहले उत्तर दिल्ली के सदर बाजार में  एक चार मंजिला इमारत गिरने से एक 35 वर्षीय शख्स की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग जख्मी हुए थे.

यह भी पढ़ें:

Delhi: दिल्ली में हमले की धमकी पेंट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, SFJ से जुड़े हैं दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget