एक्सप्लोरर

JMI Placements: जामिया कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों को मिला 20-25 लाख का पैकेज, कई विदेशी कंपनियां हुई थी शामिल

Delhi: पांच अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने जामिया कैंपस विजिट किया और बीटेक और एमबीए छात्रों को 20-25 लाख के पैकेज का ऑफर किया. वहीं कुल 45 कंपनियां पहले ही छात्रों को रिक्रूट कर चुकी हैं.

Jamia Campus Placement:  दिल्ली के जामिया कैंपस में पांच अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने विजिट किया और बीटेक व एमबीए छात्रों को 20 से लेकर 25 लाख तक के पैकेज का ऑफर किया है. इनमें से जापान के जेआईटी ने बीटेक और एमटेक के छात्रों को 20 लाख का पैकेज दिया और दुबई के होम सेंटर ने 2 एमबीए छात्रों को 25 लाख का पैकेज दिया है. जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक उनके कैंपस में बहुत कम समय में 350 से अधिक छात्रों को प्लेसमेंट मिल चुका है, साथ ही कई दूसरे अभियान भी चल रहे हैं.

पहले चरण में प्लेसमेंट ड्राइव का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट था. पांच अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने जामिया कैंपस विजिट किया और बीटेक और एमबीए छात्रों को 20-25 लाख के पैकेज का ऑफर किया. जामिया में यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सैल (यूपीसी) के जरिए कुल 45 कंपनियां पहले ही छात्रों को रिक्रूट कर चुकी हैं. जिन कंपनियों ने बड़ी संख्या में छात्रों को रिक्रूट किया है उनमें केपीएमजी (7 बीटेक और 1 एमबीए), एक्सेंचर (23 बीटेक और 2 एमबीए), आईसीआईसीआई (31 एमबीए), सीडीओटी (बीटेक के 13, सालाना 19 लाख) इ एक्स एल (27 बीटेक), डीएलएफ (17 बीटेक और बीआर्क), वेदांत (5 एमबीए), डेलियट (3 एमकॉम) और एबीपी न्यूज ने हिंदी विभाग से 11 छात्रों को रिक्रूट किया है.

इन कंपनियों ने लिया हिस्सा
कैंपस विजिट करने वाली अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों में रिलायंस जियो, एल एंड टी, सैमसंग आर एंड डी, जेएसडब्ल्यू, टेक महिंद्रा, लाइफस्टाइल ग्रुप, बेबीशॉप, मूडीज, एचएसबीसी, सीमेंस, जेनॉन एनालिटिक्स, एचएलएस एशिया, टीसीएस, डब्ल्यूएसपी, मदर डेयरी, जिया सेमीकंडक्टर्स, न्यूजेन, कॉमविवा, यूनिकॉमर्स, बिलीव, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट क्यूब शामिल हैं. विश्वविद्यालय का कहना है कि जामिया देश और उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है. 

इस बार ये नए कोर्स शामिल
इस साल हेल्थकेयर और हॉस्पिस स्टडीज में एमबीए, मास्टर ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन और मास्टर्स इन एनवायरनमेंटल साइंस जैसे नए कोर्स के छात्र भी प्लेसमेंट के लिए तैयार होंगे. इसके अलावा डेटा साइंस और एनालिटिक्स उद्योग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए एमएससी-बैंकिंग और फाइनेंशियल एनालिटिक्स कोर्स के छात्रों के पास इस डोमेन में मांग-आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए अपेक्षित कौशल है. जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक प्लेसमेंट के आने वाले चरण में कई कंपनियां तैयार हैं जैसे कि रिलायंस फाइंड, ब्लू स्टार, वेदांता, आईबीएम इंडिया मार्ट आदि.

जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू हुआ था प्लेसमेंट
यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सैल, जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपने वर्तमान बैच (2023) के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्लेसमेंट अभियान अगस्त 2023 की शुरूआत में शुरू किया था. इस चरण में प्लेसमेंट हाई नोट पर शुरू हुआ. दूसरा चरण जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में शुरू हुआ है. जामिया के यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सैल की निदेशक प्रो. रहेला फारूकी ने कहा कि 'मैं हमारे छात्रों का चयन करने के लिए सभी रिक्रूटर्स को धन्यवाद देती हूं और उन्हें 2023 बैच की हायरिंग के लिए आमंत्रित करना चाहती हूं, जिनका प्लेसमेंट चल रहा है. मैं अपनी टीम को भी धन्यवाद देती हूं.'

Sharad Yadav Death: शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बोलीं- गरीब-पिछड़े वर्ग के लिए काम करेंगे तो पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
प्रोटेस्ट साइट: जंतर-मंतर पर सलमान खुर्शीद बोले, 'जरूरत पड़ी तो चुनौती देंगे'
प्रोटेस्ट साइट: जंतर-मंतर पर सलमान खुर्शीद बोले, 'जरूरत पड़ी तो चुनौती देंगे'
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget