एक्सप्लोरर

Sharad Yadav Death: शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बोलीं- गरीब-पिछड़े वर्ग के लिए काम करेंगे तो पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

Delhi News: सुभाषिनी ने कहा कि मेरे पिता दबे-कुचले लोगों की आवाज बने. उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए और उन उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए.

वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों द्वारा प्रख्यात समाजवादी नेता शरद यादव के निधन को एक युग का अंत करार दिए जाने के बीच उनकी बेटी सुभाषिनी ने कहा कि उनके (शरद यादव) दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि होगी. सुभाषिनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पिता शरद यादव हजारों दबे-कुचले लोगों की आवाज बने. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यादव के समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ लाने समेत अन्य विचारों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

'दबे-कुचले लोगों की आवाज बने मेरे पिता'
सुभाषिनी ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बहुत दुखद दिन है. वह सिर्फ हमारे पिता नहीं थे, वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने हजारों दबे-कुचलों को आवाज दी. उन्होंने पिछड़ों और दलित वर्गों से संबंधित मुद्दों को उठाया ... उन्होंने ‘मंडल’ रिपोर्ट के कार्यान्वयन को सुनिश्चित किया और यही कारण है कि उन्हें ‘मंडल मसीहा’ कहा जाता था.’’ उन्होंने कहा कि उनके पिता ने समाज के लिए काम किया और पिछड़े वर्गों पर ध्यान केंद्रित किया.

'हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे'
सुभाषिनी ने कहा, ‘‘उन्होंने (शरद यादव) जिस तरह से समाज के लिए काम किया, शायद वह उन चंद लोगों में से एक हैं, जिन्होंने हमेशा पिछड़े वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया. मुझे उम्मीद है कि मैं और मेरा भाई उनकी विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे... न सिर्फ राजनीति के लिहाज से, बल्कि एक अच्छा इंसान बनकर भी, जो बहुत जरूरी है.’’

एक साथ मंच पर आएं समाजवादी विचारधारा के लोग
उन्होंने कहा, ‘‘लोग महसूस कर रहे हैं कि एक युग का समापन हो रहा है और एक खालीपन पैदा हो गया है. खालीपन को भरना हम पर निर्भर करता है. मैं स्थान लिए जाने के बारे में बात नहीं कर रही हूं, मैं इस विचार के बारे में बात कर रही हूं कि समान विचारधारा वाले लोगों को एक मंच पर साथ आना चाहिए.’’ सुभाषिनी ने कहा, ‘‘अगर हम गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए काम करेंगे तो यही मेरे पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.’’ दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 75 वर्ष के थे.

यह भी पढ़ें: Delhi News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत, तीन घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget