एक्सप्लोरर

Delhi News: गणतंत्र दिवस पर संभावित आतंकी हमले की खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बढ़ी

गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली में 20 जनवरी से यूएवी, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर बैन लगा दिया गया है, जो कि 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगा.

Delhi News: गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस को खुफिया एजेंसियों से अहम इनपुट मिले हैं. इन इनपुट में रिपब्लिक डे से पहले आतंकी हमले की आशंका जताई गई है. वहीं इस सूचना के बाद दिल्ली-एनसीआर में आज हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है. गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली में 20 जनवरी से यूएवी, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर बैन लगा दिया गया है, जो कि 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगा. 

दरअसल आपराधिक या असामाजिक तत्वों, आतंकवादियों द्वारा आम जनता और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरे की खबरों को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने ये आदेश जारी किया है. पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के मुताबिक पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), मानव रहित हवाई सिस्टम (यूएएस), माइक्रोलाइट विमान, रिमोट संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा-जंपिंग समेत दूसरे उप-पारंपरिक हवाई संसाधनों के उपयोग से आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है.

बेहद कड़ी है सुरक्षा
पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर, समारोह वाले पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, चेहरे की पहचान वाले सॉफ्टवेयर से लैस सीसीटीवी की निगरानी में समारोह आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय इकाई, विशेष प्रकोष्ठ, विशेष शाखा, यातायात, स्वाट (आल- वीमेन स्पेशल वेपन एंड टेक्टिक्स) दिल्ली पुलिस की सभी इकाइयां और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीमों के अलावा अर्धसैनिक बल भी तैनाती का हिस्सा है. डीसीपी ने कहा, "दो अलग-अलग जगहों पर एंटी ड्रोन मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है. अतिरिक्त चौकसी के लिए ऊंची इमारतों पर भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा. किसी भी संदिग्ध विमान पर नजर रखने और उससे निपटने के लिए एक वायु रक्षा बंदूक भी है."

होगी थ्री-लेवल सिक्योरिटी 
अधिकारी ने कहा, "जिन लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है उन्हें ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति होगी. करीब 14,000 आमंत्रियों को इस साल अनुमति होगी जिसमें से करीब 4,000 टिकट जनता के लिए जारी किए गए हैं." प्रखर वैन में लगे कैमरों के साथ गश्त टीम भी सुरक्षा इंतजाम का हिस्सा होंगे. दिल्ली पुलिस के अनुसार थ्री- लेवल सिक्योरिटी व्यवस्था की गई है और बल हमेशा सतर्कता बरत रहा है और विशेष रूप से राष्ट्रीय महत्व की किसी भी घटना से पहले आतंकवाद रोधी उपाय के साथ तैयार रहता है.

ये भी पढ़ें

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड पर भी कोरोना का साया, इस बार नहीं शामिल होंगे विदेश मेहमान, जानें क्या होगा खास

New Delhi News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा दिल्ली का सुलतानपुरी इलाका, घटना में एक युवक की हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से है घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget