एक्सप्लोरर

School Reopening in Delhi: 1 अप्रैल से दिल्ली में पूरी तरह से से खुलेंगे स्कूल, सोमवार से कोविड प्रतिबंधों में भी राहत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में स्कूल एक अप्रैल से पूरी तरह खुल जाएंगे. मास्क ना पहनने पर अब 500 रुपये का जुर्माना होगा.

Delhi News: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने राजधानी में कोविड के घटते मामलों के बीच 28 फरवरी से रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने और मास्क नहीं पहनने पर लगने वाले जुर्माने को 2000 रुपये से घटाकर 500 रुपये करने सहित सभी प्रतिबंध वापस लेने तथा एक अप्रैल से सभी स्कूल पूरी तरह खोलने का फैसला किया है. यह निर्णय डीडीएमए की शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की. इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ विशेषज्ञों तथा अन्य अधिकारियों के साथ उपस्थित थे.

दिल्ली में कोविड प्रतिबंधों से मिली राहत
बैजल ने बैठक के बाद ट्वीट किया, “विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद, कोविड के पॉजिटिव मामलों और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में गिरावट के मद्देनजर 28 फरवरी, 2022 (सोमवार) से दिल्ली में सभी कोविड प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया गया है, हालांकि कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना शामिल है." उन्होंने दोहराया कि सभी एजेंसियों को सतर्क रहना चाहिए.

केजरीवाल ने कहा कि डीडीएमए ने कोविड-19 की स्थिति में सुधार के मद्देनजर प्रतिबंध खत्म किये हैं. उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों की वजह से राजधानीवासियों को व्यापक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी पाबंदियों को हटा लिया है, क्योंकि स्थिति सुधरी है. लोगों को नौकरियां जाने की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.’’

1 अप्रैल से पूरी तरह से खुलेंगे स्कूल
उन्होंने कहा, ‘‘स्कूल एक अप्रैल से पूरी तरह खुल जाएंगे. मास्क ना पहनने पर अब 500 रुपये का जुर्माना होगा. सभी लोग अब भी संक्रमण को लेकर सतर्क रहें. सरकार कड़ी नजर रखेगी.’’ उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में इस संबंध में हुई बैठक में सावधानियां बरतने के साथ ही टीकाकरण पर भी चर्चा हुई.स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड के 556 मामले दर्ज किये गये जबकि पॉजिटिव नमूनों की दर 1.10 प्रतिशत दर्ज की गई. इस महामारी से कल छह मौतें हुईं.

कोविड-19 के मामलों में तेजी से गिरावट के मद्देनजर कारोबारियों और राजनीतिक दलों ने डीडीएमए से शेष प्रतिबंधों को भी हटा लेने का अनुरोध किया था. बैजल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मास्क न पहनने के लिए लगाया जाने वाला 2000 रुपये का जुर्माना कम करके 500 रुपये कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

Delhi Metro News: मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, रविवार को इस रूट पर कुछ देर के लिए बंद रहेगी सेवा

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 460 नए मामले और 2 की हुई मौत, 2085 केस एक्टिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget