एक्सप्लोरर

'अब और चेहरे होंगे बेनकाब', सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड पर बोले वीरेंद्र सचदेवा, AAP ने क्या कहा?

Delhi News: जांच एजेंसी ईडी ने मंगलवार को मेडिकल स्कैम से जुड़े मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर छापेमारी की. इसके बाद अब बीजेपी आप पर हमलावर है.

दिल्ली की राजनीति में इन दिनों आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आरोपों को लेकर दोनों दल आमने-सामने हैं. मेडिकल घोटाले से जुड़े मामले में आप दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज के घर मंगलवार (26 अगस्त) को ईडी की रेड के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा दावा किया है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "जांच एजेंसी की कार्रवाई से साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को लूटने का काम किया है. भ्रष्टाचारियों की जमात में शामिल सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए अस्पताल निर्माण, दवाइयों और उपकरणों की खरीद में भारी गड़बड़ी की." 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पहले दिन से यह मुद्दा उठा रही है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने घोटालों के जरिए जनता के पैसे की बर्बादी की है. अब जांच एजेंसी की कार्रवाई ने इन आरोपों की पुष्टि कर दी है.

'11 साल का विकास रुका, घोटाले ही घोटाले'

वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया, "पिछले 11 सालों से दिल्ली में विकास कार्यों को ठप करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया. घोटाले किए गए, चोरी की गई. आम आदमी पार्टी की सरकार ने योजनाओं और परियोजनाओं के नाम पर जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया है."

'दूसरे राज्यों को भी कर रहे गुमराह'

उन्होंने यह भी कहा, "जो लोग दिल्ली की जनता को ठग चुके हैं, वे अब अलग-अलग नाम और चेहरों के साथ दूसरे राज्यों में जाकर वहां की जनता को भी गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि अस्पतालों के निर्माण और उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं, जिनकी एसीबी जांच भी जारी है. सचदेवा ने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, सौरभ भारद्वाज के साथ-साथ उनके खलीफाओं के चेहरे भी बेनकाब होंगे."

वहीं आम आदमी पार्टी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. साथ ही कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा आम आदमी पार्टी को परेशान किया जा रहा है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget