एक्सप्लोरर

दिल्ली में 3.5 लाख रुपये की ई-सिगरेट के साथ बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में देशभर में प्रतिबंधित ई-सिगरेट का काला कारोबार फैल चुका है. पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर 3.5 लाख रुपये की विदेशी ब्रांड की ई-सिगरेट जब्त की और 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Delhi Crime News: देशभर में प्रतिबंधित ई-सिगरेट का काला कारोबार राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में किस कदर फैल चुका है, इसका चौंकाने वाला खुलासा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया है. इंटर-स्टेट सेल की टीम ने डिफेंस कॉलोनी मार्केट में एक दुकान पर छापा मारकर 3.5 लाख रुपये की विदेशी ब्रांड की ई-सिगरेट जब्त की है. मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो बीते दो वर्षों से यह ज़हरीला धंधा चला रहे थे.

दिल्ली पुलिस को एक बेहद गोपनीय सूचना मिली थी कि डिफेंस कॉलोनी के ए-ब्लॉक में एक पान की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित ई-सिगरेट्स का स्टॉक छिपा कर रखा गया है, जिसे छोटे दुकानदारों को ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है. इंस्पेक्टर मनमीत मलिक के नेतृत्व में विशेष टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही वक्त आया, 28 अप्रैल को दुकान पर छापा मार दिया गया.

जैसे ही तलाशी शुरू हुई, दो बड़े कार्टन बरामद हुए जिनमें ELFBAR ब्रांड की कुल 1658 से ज्यादा  ई-सिगरेट्स अलग-अलग फ्लेवर में मौजूद थीं. दुकान से चंदन चौधरी और उसका साथी दिलीप चौधरी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया.

2 सालों से ई-सिगरेट की अवैध बिक्री कर रहे थे
 
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पिछले 2 सालों से ई-सिगरेट की अवैध बिक्री कर रहे थे. वे दिल्ली और फरीदाबाद से यह सामान सस्ते दामों में खरीदते और फिर इसे छोटे पान दुकानदारों को ऊंचे दामों पर बेचते. भारी मुनाफे की लालच में उन्होंने नशे का यह जाल फैला दिया था.
 
गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल भी चौंकाने वाली थी, चंदन चौधरी 10वीं पास है और पिछले 12 सालों से इसी मार्केट में पान की दुकान चला रहा था. वहीं दिलीप 5वीं पास है और पहले से ही एक जुए के केस में शामिल रह चुका है. दोनों मिलकर पूरे इलाके में ई-सिगरेट की आपूर्ति कर रहे थे.
 
ये सिर्फ शुरुआत है - पुलिस 
 
अधिकारियों के अनुसार, यह छापा एक बड़ी जांच का शुरुआती कदम है. टीम अब उन नेटवर्क्स और सप्लायर्स की तलाश में है, जो इन विदेशी ई-सिगरेट्स को देश में ला रहे हैं. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में FIR नंबर 100/2025 दर्ज किया है और धारा 4/7 के तहत कार्रवाई की गई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget