एक्सप्लोरर

Delhi News: MCD चुनावों में देरी पर AAP का BJP के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को एमसीडी चुनाव में देरी करने के आरोप लगाते हुए बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया. आप ने बीजेपी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया.

Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य निर्वाचन आयोग को राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनाव ‘‘टालने’’ के लिए कथित रूप से ‘‘मजबूर’’ करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया. आप कार्यकर्ताओं और नेताओं ने यहां नगर निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा किए जाने की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया.

BJP मुख्यालय का घेराव करने की थी योजना
आम आदमी पार्टी ने भाजपा मुख्यालय के घेराव की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस द्वारा रास्ते में अवरोधक लगाए जाने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाई. इस विरोध प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई.

राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) एस के श्रीवास्तव पिछले सप्ताह संवाददाता सम्मेलन के दौरान एमसीडी चुनाव के लिये तारीखों की घोषणा करने वाले थे, लेकिन उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें केंद्र सरकार से ‘‘कुछ संदेश’’ मिला है, इसलिए वह अभी तारीखों की घोषणा करने में असमर्थ हैं. इसके बाद से ‘आप’ इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है.

हार के डर से चुनाव टालना चाहती है बीजेपी
पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि केंद्र की भाजपा सरकार चुनाव होने पर अपनी ‘‘बुरी तरह हार होने’’ के डर से ‘‘अनिश्चित काल’’ के लिए नगर निकाय चुनाव टालना चाहती है और इसी लिए वह श्रीवास्तव को ‘‘ब्लैकमेल’’ कर रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को आग्रह किया था कि वह राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम के चुनाव होने दें. उन्होंने कहा कि चुनाव टालने से लोकतांत्रिक प्रणाली कमजोर होती है.

यह भी पढ़ें:

Delhi Corona Update: दिल्ली में सोमवार को मिले 136 नए कोरोना मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

Ashram Flyover and Underpass: दिल्ली में आश्रम चौक पर लगने वाले जाम से जल्द मिलेगी मुक्ति, 22 मार्च से शुरू हो जाएगा अंडरपास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
आर्मी अफसर के बेटे की मौत के 4 दिन बाद भी नहीं हुई FIR? जवाबदेह कौन
आर्मी अफसर के बेटे की मौत के 4 दिन बाद भी नहीं हुई FIR? जवाबदेह कौन
सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान
सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget