एक्सप्लोरर

Atishi Profile: आतिशी के परिवार में कौन-कौन हैं? जानें- दिल्ली की नई सीएम से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी

Atish News: दिल्ली की नई सीएम बनने जा रहीं आतिशी ने राजनीति में आने से पहले शिक्षा और एक्टिविज्म में हाथ आजमाया है. वह आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ समय तक काम कर चुकी हैं.

Delhi New CM Atishi: दिल्ली की जनता को दो दिन के इंतजार के बाद यह पता चल गया है कि उनका अगला सीएम कौन होगा. आतिशी के नाम पर विधायकों ने मंजूरी दे दी है और अब शपथ ग्रहण का दिन तय किया जाएगा. आतिशी (Atishi) आम आदमी पार्टी की बड़ी नेताओं में से एक हैं. 2020 में विधायक बनने के बाद पार्टी में उनका कद बढ़ा. हालांकि 2023 में उन्हें कैबिनेट में अहम स्थान दिया गया. इसके अगले साल बाद अब वह दिल्ली की नई सीएम बनाई जा रही हैं. 

आतिशी दिल्ली की सबसे युवा सीएम होंगी. उनकी उम्र अभी 43 वर्ष है. वहीं, वर्तमान समय में वह ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) के बाद देश की दूसरी महिला सीएम हैं. दिल्ली में शीला दीक्षित करीब 15 वर्ष तक और सुषमा स्वराज करीब दो महीने तक सीएम रही हैं. ऐसे में आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनने जा रही हैं. 

दिल्ली कैबिनेट की वह एकमात्र महिला मंत्री हैं और उनके पास सबसे ज्यादा विभाग भी हैं. वह फिलहाल वित्त, जल, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, पावर, रेवेन्यू, प्लानिंग, सर्विसेंज, लॉ, जस्टिस, इन्फॉर्मेंशन एंड पब्लिसिटी और विजिलेंस विभाग देख रही हैं. 

आम आदमी पार्टी में आतिशी का कितना प्रभुत्व है यह तब समझ में आया जब सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के नाम अपनी चिट्ठी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए आतिशी के नाम का सुझाव दिया था. हालांकि, सक्सेना ने उनकी जगह कैलाश गहलोत को यह जिम्मेदारी सौंपी थी. आतिशी ने 9 मार्च 2023 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी. वह अप्रैल 2018 तक मनीष सिसोदिया की शिक्षा सलाहकार भी रही हैं. आम आदमी पार्टी के मुताबिक उन्होंने दिल्ली के सरकार स्कूल के शिक्षा व्यवस्था में बदलाव में अहम भूमिका निभाई है.

आतिशी का परिवार
आतिशी 2020 में कालकाजी से विधायक निर्वाचित हुई हैं. आतिशी के शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से इतिहास में बैचलर डिग्री हासिल की है. वह अपने बैच में फर्स्ट आई थीं. उनके पास ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा एवं इतिहास विषय में मास्टर डिग्री है. आतिशी के पिता विजय कुमार सिंह और माता तृप्ता वाही दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रहे हैं. उनकी स्कूली शिक्षा भी दिल्ली में ही हुई है. आतिशी के बारे में कहा जाता है कि उनके माता-पिता ने उन्हें मिडल नेम मार्लेना दिया था जो कि मार्क्स और लेनिन से लिया गया है.

लाइमलाइट से दूर रहते हैं पति प्रवीण
आतिशी शादीशुदा हैं. उनके पति का नाम प्रवीण सिंह है. वह राजनीति से दूर हैं. इसलिए कभी उनको लेकर उतनी चर्चा नहीं हुई. दोनों साथ में ही एक्टिविस्ट के रूप में काम कर चुके हैं. आतिशी के पति भी काफी पढ़े लिखे हैं. उन्होंने आईआईटी और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की है. 

हालांकि, लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले 2018 में उन्होंने मार्लेना अपने नाम से हटाने का फैसला किया. आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में भी कुछ समय तक टीचिंग की है. वह मध्य प्रदेश के छोटे से एक गांव में भी सात सात रही हैं और ऑर्गेनिक फार्मिक की दिशा में काम किया है. आतिशी ने 2013 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और पार्टी की नीतियों को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

ये भी पढे़ं- दिल्ली के इन तीनों अंतरराज्यीय बस अड्डों का कायाकल्प जारी, एक महीने के भीतर पूरा होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget