एक्सप्लोरर

दिल्ली के इन तीनों अंतरराज्यीय बस अड्डों का कायाकल्प जारी, एक महीने के भीतर पूरा होगा काम

ISBT in Delhi: दिल्ली के तीन आईएसबीटी परिसर जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे. हालिया दिनों उपराज्यपाल ने इसको लेकर आदेश जारी किया था. राज निवास ने इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई है.

Delhi News Today: उपराज्यपाल वी के सक्सेना के जरिये राष्ट्रीय राजधानी में स्थित तीन अंतरराज्यीय बस अड्डों पर जन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे पर असंतोष व्यक्त करने और सुधार के निर्देश दिए जाने के बाद इनका कायाकल्प किया जा रहा है. राज निवास के अधिकारियों ने सोमवार (16 सितंबर) को यह जानकारी दी.

इस संबंध में राज निवास के अधिकारियों ने कहा कि यहां जारी कार्यों के एक माह में पूरे होने की उम्मीद है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिल्ली के तीन अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां का कायाकल्प किया जा रहा है.

'नए स्टैंड शुल्क लागू होने पर सुधार'
बयान में कहा गया कि 15 सितंबर को नए स्टैंड शुल्क लागू होने के बाद बसों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है. बस अड्डों के अंदर और उनके चारों ओर नागरिक सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए काम जोरों पर है.

बयान में कहा गया है कि 31 अगस्त को उपराज्यपाल सक्सेना ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आईएसबीटी सराय काले खां और नौ सितंबर को आईएसबीटी आनंद विहार का दौरा किया. इस दौरान उपराज्यपाल ने वहां कई विसंगतियां और रखरखाव संबंधी कमियां पाईं. उन्होंने इनमें सुधार के निर्देश दिए थे.

उपराज्यपाल कर रहे लगातार बैठक
बयान के अनुसार उपराज्यपाल अगस्त से हर हफ्ते दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यातायात और परिवहन मुद्दों की समीक्षा कर रहे हैं.

दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (DTIDC) ने उपराज्यपाल के जरिये जारी निर्देशों के संबंध में की गई कार्रवाई पर अनुपालन नोटिस प्रस्तुत किया है.

बयान में आगे कहा गया कि डीटीआईडीसी की टीम आईएसबीटी परिसरों का कायाकल्प सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है और उम्मीद है कि यह काम एक महीने के भीतर पूरा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'जहां BJP को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget