एक्सप्लोरर

NDMC लगाएगी सुविधा शिविर, एक ही जगह होगा आपकी कई समस्याओं का समाधान

Delhi News: नई दिल्ली नगर पालिका परिषद कन्वेंशन सेंटर में सुविधा शिविर लगायेगी. सुविधा शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से 12:30 तक रखा गया है. लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर होगा.

Delhi: नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC), क्षेत्रीय निवासियों और सेवाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए आगामी शनिवार 4 मई को एक सुविधा शिविर लगाने जा रही है, जिसमें लोगों के हित से जुड़ी जानकारियां, सूचना, सुविधा और शिकायतों का समाधान एक ही जगह उपलब्ध कराया जाएगा.

इस सुविधा शिविर को जय सिंह रोड स्थित NDMC के कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक किया जाएगा. एनडीएमसी की तरफ से बताया गया है कि सुविधा शिविर में विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क सेवा उपयोगकर्ताओं, कर्मचारियों, आरडब्ल्यूए, एमटीए और एनडीएमसी के निवासियों की शिकायतों का निवारण और सुविधा प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

एनडीएमसी के मुताबिक इस सुविधा शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,सार्वजनिक स्वास्थ्य, वास्तुकार और पर्यावरण, वाणिज्यिक, स्वास्थ्य लाइसेंसिंग, एस्टेट-I, एस्टेट-II, बागवानी-उत्तर, बागवानी-दक्षिण, संपत्ति कर, शिक्षा, अग्नि, लेखा, वित्त, पेंशन, प्रवर्तन-उत्तर, प्रवर्तन-दक्षिण, कार्मिक विभाग, कल्याण विभाग, चिकित्सा सेवाएं, पार्किंग प्रबंधन प्रणाली, मुख्य सुरक्षा कार्यालय, ईबीआर विभाग, म्युनिसिपल हाउसिंग, लाइब्रेरी, सतर्कता और आईटी विभाग शामिल हैं.

सुविधा शिविर में ये शिकायतें होंगी दूर

इस सुविधा शिविर में नए बिजली कनेक्शन-डिस्कनेक्शन, लोड वृद्धि-कमी, नाम परिवर्तन-स्थानांतरण, संपत्ति कर, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, एनडीएमसी के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा मामलों, जल भराव, स्वच्छता, अपशिष्ट निपटान, सड़क मरम्मत, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, बरात घर, पार्कों की बुकिंग और एनडीएमसी की तरफ से दी जाने वाली कई अन्य सेवाओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा.

NDMC ने लॉच किया जन सुविधा पोर्टल

बता दें कि एनडीएमसी हर महीने के पहले शनिवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड पर सुविधा शिविर का आयोजन करती है. सुविधा शिविर का आयोजन के अलावा एनडीएमसी ने क्षेत्र के निवासियों के लिए संपर्क रहित शिकायत निवारण तंत्र के रूप में एक जन सुविधा पोर्टल भी लॉन्च किया है. जन सुविधा पोर्टल का लिंक एनडीएमसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है. पोर्टल का उपयोग शिकायत दर्ज करने, शिकायत की स्थिति जानने और शिकायत निवारण तंत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए किया जा सकता है.

दिल्ली कांग्रेस में एक और इस्तीफा, ओम प्रकाश बिधूड़ी ने छोड़ी पार्टी, बताई वजह

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget