एक्सप्लोरर

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में गर्मी बरपा रही है कहर, अब तापमान बढ़ेगा या घटेगा, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

दिल्ली की तपती गर्मी से भले ही कुछ राहत मिली हो लेकिन अभी आने वाले समय में गर्मी की तपिश काफी रहेगी. दिल्‍ली एनसीआर में गर्मी का कहर आने वाले समय में क्या रहेगा इस खबर में जानें एक्सपर्ट्स की राय.

दिल्‍ली एनसीआर में गर्मी अपना कहर बरपा रही है, आलम यह है की तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. इस बीच लोगों को चिंता सताने लगी है को मई के शुरुआती दिनों में अगर मौसम का ऐसा हाल है तो आगे जून में मौसम किस तरह से करवट लेगा. इस बीच ग्रीनपीस इंडिया ने लू का विश्‍लेषण करके एक रिपोर्ट दी है, इस रिपोर्ट में बताया है की अगले कुछ सालों में दिल्ली का तापमान 5 डिग्री तक और बढ़ सकता है. वहीं हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में भी पाया गया है की बढ़ते तापमान की वजह से अगले कुछ सालों में 20 से ज्यादा नदिया सुख जायेगी और उससे तापमान और बढ़ेगा.

आने वाले सालों में बढ़ जाएगा तापमान

ग्रीन पीस के क्लाइमेट कैंपेन मैनेजर ने बताया की ग्रीन पीस ने भारतीय शहरों के तापमान का आकलन किया है. इस आकलन में हमने देखा की अगर साल 2050 तक देश में कार्बन एमिशन दोगुना हो जाता है तो कई भारतीय शहरों के औसत तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. मतलब आने वाले सालों में जैसे दिल्ली की बात करें तो तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा. इसका मतलब है की भारत में लंबे समय तक लोग इसी तरह को गर्मी से परेशान रहेंगे इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ेगा इसके साथ खेती पर भी सीधा असर होगा.

अब और नहीं बढ़ेगा तापमान !

इस बीच आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट चरण सिंह बताते है की दिल्ली में तापमान अब इतना ही रहने वाला है. मतलब जो गर्मी अभी हम झेल रहे है यह इससे ज्यादा नहीं बढ़ने वाली है. वहीं 49 डिग्री सेल्सियस को लेकर उन्होंने बताया की यह तापमान ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन का है, लेकिन हमारे स्टैंडर्ड ऑब्जर्वेटरी में यह तापमान 46 के आसपास हैं. सबसे ज्यादा 49 डिग्री तक देखा गया है ऐसे में इसका 50 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना नहीं है, और फिलहाल इस मौसम में इससे ज्यादा तापमान होने की संभावना नहीं है. आने वाले 8 से 10 दिन तो फिलहाल यही तापमान रहने वाला है, हालांकि कल से आज 2 से 3 डिग्री तापमान कम हुआ है और कल भी जारी रहेगी. अगले तीन से चार दिन तापमान में कमी आने के बाद फिर गर्मी बढ़ जाएगी.

Delhi News: दिल्ली के कई इलाकों में एडीज मच्छर का प्रजनन, 14 सरकारी दफ्तरों को जारी हुए लीगल नोटिस

कार्बन एमिशन बढ़ा रही है गर्मी

बढ़ती गर्मी और मौसम बदलाव को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के जियोग्राफी डिपार्टमेंट के हेड बी डबल्यू पांडेय ने बताया की बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी की अगर हम बाते करे और इसके पीछे की वजह को जानने की कोशिश करे तो इसके पीछे की मुख्य वजह है विकासशील और विकसित देशों का कार्बन एमिशन. इसकी वजह से महासागर का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, कार्बन एमिशन की वजह से 2 डिग्री तक तापमान बढ़ा है इसका सीधा असर महाद्वीपों पर पड़ रहा है, और यही वजह है की रोज तापमान नए रिकॉर्ड सेट कर रहा है.

Delhi News: किराये में संशोधन की मांग को लेकर कैब ड्राइवरों ने हर सोमवार डिजिटल स्ट्राइक करने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget