एक्सप्लोरर

Noida Traffic News: नोएडा ट्रैफिक सिस्टम हुआ हाईटेक, ओवरस्पीडिंग करने वालों के घर आएगा हजारों का चालान

Noida Traffic News: नोएडा का ट्रैफिक सिस्टम अब हाईटेक हो गया है. नोएडा शहर में हजारों कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों के ऊपर नजर रखी जाएगी और उनका चालान किया जाएगा.

Noida Traffic News: दिल्ली से सटे नोएडा का ट्रैफिक सिस्टम अब इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के साथ तहत हाईटेक होता जा रहा है. अकेले नोएडा शहर में कुल 80 जगहों पर हजारों कैमरे लगा दिए गए है. इन कैमरों की मदद से न सिर्फ ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है इसके साथ ही ऐसे लोगों के चालान भी किए जा रहे है. ट्रैफिक नियम को तोड़ने में कई चीज शामिल है, जैसे रेड लाइट जंप करना, रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाना, हेलमेट न लगाना, इसके साथ ही ओवर स्पीड चलने वाले वाहन भी ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाली श्रेणी में आते है.

इन कैमरों की मदद से ऐसे ही लोगों पर निगाह रखी जा रही है. लोग ओवरस्पीडिंग न करे और गाड़ी की क्या स्पीड होनी चाहिए इसके लिए लोगों को पहले ही जानकारी दी जा रही है कि वो कितनी स्पीड पर कहां गाड़ी चला सकते है. इसकी भी जानकारी दी गई है. शहर में लगाए गए ये कैमरे सब पर अपनी नजर बना कर रखते हैं जिससे ट्रैफिक मैनेज रहे.

कहां कितनी हो स्पीड?
इस सवाल के जवाब में डीसीपी ट्रैफिक गणेश साहा बताते है कि ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की स्पीड पता करने के लिए स्पीड रडार को सड़क पर रख देती है, इसके बाद जगह के हिसाब से स्पीड रडार में गाड़ियों की स्पीड लिमिट सेट कर दी जाती है. दरअसल, एक शहर में कई सड़कों पर अलग अलग स्पीड लिमिट है इसलिए इसे सड़क के हिसाब से सेट करना पड़ता है.अगर हम नोएडा सेक्टर-18 और 60 को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड की बात करें तो इस रोड पर हल्के वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल सकते है वहीं भारी वाहनों के लिए यह स्पीड लिमिट 40 किलोमीटर प्रति घंटा है.

एक जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा है लेकिन वह भी मौसम के हिसाब से बदल दिया जाता है. ऐसे में अगर कोई नोएडा में स्पीड लिमिट को तोड़ता है तो उन्हे 4 हजार रुपये का चालान भरना होगा और यह चलाना सीधा गाड़ी चलाने वाले के घर पहुंच जाएगा.

Petrol Diesel Price Today: आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, जानिए- दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कितना महंगा हो गया है तेल

स्पीडिंग करने पर 4 हजार का लगेगा जुर्माना
ट्रैफिक विभाग के मुताबिक अगर कोई ओवर स्पीडिंग करता है तो उसके घर 4 हजार रुपए का चालान भेजा जाएगा, वहीं अगर स्पीड लिमिट कि बात की जाए तो शहर में हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा है. वहीं भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक विभाग ने 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड लिमिट तय की गई है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार और हल्के वाहनों के लिए इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखा गया है और अगर एलिवेटेड रोड की बात करें तो इस पर  हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गयी है और भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 40 किलोमीटर तय की गई है.

Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में आज कैब और ऑटो मिलने में आ सकती है दिक्कत, हड़ताल पर गए ड्राइवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget