एक्सप्लोरर

NCERT Book Shortage in Delhi: दिल्ली के बाजारों में NCERT बुक की किल्लत! पैरेंट्स परेशान, जानें- कब तक मिलेगी किताबें?

Delhi Private School: नए सेशन में साइड बुक से ज्यादा NCERT किताबों की मांग होती है. इसी वजह से कुछ हफ्तों के लिए बाजारों में इन किताबों की कमी हो जाती है.

Delhi News: दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में स्कूल का नया सेशन शुरू हो चुका है. इसको लेकर अभिभावक बच्चों को किताब, कॉपी ड्रेस के साथ स्कूलों में भेजने के लिए पूरी तरह तत्पर दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में दिल्ली के बाजारों में कुछ ऐसी किताबें भी हैं, जिसकी अब कमी देखने को मिल रही है. सबसे ज्यादा एनसीईआरटी (NCERT) किताबें जिसके पाठ्यक्रम ज्यादातर स्कूलों में लागू होते हैं, उन विषयों से सम्बंधित किताबों की कमी देखी जा रही है. इसकी वजह से बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं. वैसे अनिवार्य रूप से शिक्षण संस्थानों में लागू ऐसी एनसीईआरटी किताबों की कमी हर साल अप्रैल महीने में बाजारों में देखी जाती है.

दरअसल, दिल्ली के मयूर विहार फेस वन के रहने वाले अनिल चौहान ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि उनके दो बच्चे दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं. कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली बेटी की गणित और विज्ञान की एनसीईआरटी किताबें बाजार से नहीं मिल पा रही हैं. इसको लेकर दुकानदारों द्वारा यह कहा जा रहा है कि अगले सप्ताह तक एनसीईआरटी किताब बाजारों में उपलब्ध होंगे. नए सेशन में खासतौर पर साइड बुक से ज्यादा एनसीईआरटी किताबों की मांग ज्यादा होती है. इसी वजह से ऐसी स्थिति होती है कि कुछ हफ्तों के लिए बाजारों में इन किताबों की कमी हो जाती है. इसके अलावा अन्य अभिभावक ने भी बातचीत के दौरान बताया कि बीते 2-3 दिनों से बच्चों की एनसीईआरटी किताबों के लिए वह काफी परेशान हैं. बाजारों में यह किताबें कई दुकानों पर उपलब्ध नहीं हैं.

अगले सप्ताह तक मिलेंगी किताबें
वहीं इस मामले को लेकर जब पांडव नगर स्थित एक स्टेशनरी मार्ट के दुकानदारों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नए सेशन में खासतौर पर अप्रैल महीने में एनसीईआरटी किताबों की सबसे ज्यादा मांग होती है.  वहीं इस साल भी कक्षा में अनिवार्य रूप से लागू इन किताबों की कमी बाजारों में कुछ समय के लिए देखी जा रही है, लेकिन अगले सप्ताह तक एनसीईआरटी किताबें दिल्ली के बाजारों में उपलब्ध होंगी.

NCERT पुस्तकों की इतनी मांग क्यों?
केंद्रीय संस्था द्वारा लागू एनसीईआरटी पुस्तक देश के अधिकांश एकेडमिक शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रम में लागू होता है. इसके टॉपिक कम शब्दों में बच्चों को विषय समझने में काफी मददगार साबित होते हैं. इसके अलावा  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यार्थी भी एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देते हैं. खासतौर पर  सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित विषय की एनसीआरटी पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को पाठ्यक्रम पूरा करने में भी काफी मदद करते हैं. ऐसे में पूरे साल एनसीईआरटी पुस्तकों की मांग बाजारों में देखी जाती है.

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में आज शाम बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, जानें- अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा वेदर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget