एक्सप्लोरर

Naraina Flyover: नारायणा फ्लाईओवर आज से 20 दिन तक रहेगा बंद, ट्रैफिक से बचने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Naraina Flyover Closed: नारायणा फ्लाईओवर आज से 20 दिनों के लिए बंद रहेगा. इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा होने में 20 दिन का समय लग सकता है.

Delhi Naraina Flyover: दिल्ली के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है. रिंग रोड से नारायणा फ्लाईओवर के रास्ते धौला कुआं की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को आज से परेशानी उठानी पड़ेगी. दरअसल, अधिकारियों की तरफ से मंगलवार को बयान जारी कर कहा गया है कि नारायणा फ्लाईओवर की मरम्मत के कारण धौला कुआं से मायापुरी तक का मार्ग 2 मई से यात्रियों के लिए बंद रहेगा.

ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 मई से फ्लाईओवर के एक हिस्से ( दिल्ली कैंट से राजा गार्डन की तरफ) को बंद करने का फैसला किया गया है. इसके साथ ही नारायणा फ्लाईओवर 2 मई से 20 दिनों के लिए बंद रहेगा. इस दौरान दूसरी तरफ (राजा गार्डन से धौलाकुआं) की तरफ यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा.

इस दौरान धौला कुआं से आने वाले और मायापुरी की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही धौला कुआं से आने वाले और मायापुरी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को धौला कुआं से वंदे मातरम मार्ग की तरफ से जाने की सलाह दी गई है. वे करिअप्पा मार्ग भी ले सकते हैं. लोगों को सड़क किनारे पार्किंग से बचने और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है.

इन रास्तों का कर सकते हैं प्रयोग
इसके साथ यात्रियों के लिए दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन से करिअप्पा मार्ग, जेल रोड होते हुए मायापुरी की तरफ जाने का विकल्प भी रहेगा. इसके साथ ही जरूरी काम से जा रहे लोगों को एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने और इन रूटस से बचकर निकलने की सलाह दी गई है. वहीं डायवर्जन की वजह से दूसरे रास्तों पर भी ट्रैफिक हैवी हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज से पीडब्ल्यूडी की तरफ से नारायणा फ्लाईओवर के कुछ एक्सपेंशन जॉइंट्स की रिपेयरिंग का काम किया जाएगा. जिसकी वजह से धौला कुआं से मायापुरी की तरफ जाने वाला फ्लाईओवर का एक हिस्सा ट्रैफिक की आवाजाही के लिए बंद रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: Schools Bomb Threat News: दिल्ली और नोएडा के इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची खलबली, जानें- क्या बोली पुलिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget