एक्सप्लोरर

दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर इसलिए से दिया वारदात को अंजाम

Delhi Crime News: वेस्ट दिल्ली में देर शाम हुई एक वारदात से इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी. आरोपियों ने पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा किया.

Delhi Murder News: पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाना इलाके में गुरुवार (22 अगस्त) देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क पर खून सना हुआ एक व्यक्ति पाया गया. पीड़ित के शरीर पर चाकू से हमला किए जाने के जख्म थे और शरीर से खून बह रहा था. इसकी घटना की किसी ने पुलिस में सूचना दे दी.

घटना की सूचना मिलती है मौके पर पुलिस ने घायल शख्स को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान विनोद (35) के रुप में हुई है.

पीसीआर पर मिली थी घटना की सूचना
इस घटना के संबंध में पश्चिमी दिल्ली DCP विचित्र वीर ने बताया कि कल देर शाम साढ़े 8 बजे के आसपास पीसीआर कॉल से ख्याला थाना पुलिस को एक शख्स के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके शरीर पर चाकू मारे जाने के जख्म थे. जांच में उसके शरीर पर चाकू से गोदे जाने के कई जख्म पाये गए. 

पश्चिमी दिल्ली DCP के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या की धारा में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. कई टीमों का गठन कर  घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई.

नौकरी से निकलवाने से नाराज था आरोपी
मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस वारदात में चार नाबालिग आरोपियों के शामिल होने का पता चला, जिन्हें पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया. पूछताछ में एक नाबालिग आरोपी ने बताया कि मृतक विनोद जिस फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था, उसी फैक्ट्री में एक नाबालिग आरोपी भी काम करता था. 

मृतक ने आरोपी में से एक के अनैतिक व्यवहार के बारे में फैक्ट्री मालिक से शिकायत की थी, इसकी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिल कर विनोद पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

मृतक विनोद बिहार का रहने वाला था और यहां अकेला ही रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे बिहार के एक गांव में रह रहे हैं. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आपको बताते चलें कि इस क्षेत्र में आए दिन हत्या करने की कोशिश और हत्या जैसी वारदात होना आम बात हो गई है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली एनसीआर में ऑटो-टैक्सी हड़ताल ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी, वाहन चालकों की मनमानी जेब पर भारी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget