एक्सप्लोरर

स्कूलों की बेवजह बढ़ती फीस पर लगाम लगाएगी दिल्ली सरकार, इस मानसून सत्र में हो सकता है बड़ा ऐलान

Delhi Monsoon Session: दिल्ली का मानसून सत्र 4 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर लगाम लगाने के लिए विधेयक पेश किया जा सकता है. उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगेगा.

दिल्ली विधानसभा में मानसून सत्र की शुरुआत 4 अगस्त से होने जा रही है, जिसमें संभावित रूप से प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस पर चर्चा होगी. बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार अनियंत्रित फीस को कंट्रोल करने पर बिल पेश कर सकती है. दिल्ली विधानसभा का पांच दिवसीय यह सत्र पेपरलेस होने वाला है. 

नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस मानसून सत्र से पहले इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है, जिससे विधायी कार्यों के डिजिटलीकरण में वृद्धि होगी और सदन की कार्यवाही और दस्तावेजों का डिजिटल रूप से इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा. 

दिल्ली मानसून सत्र में क्या होगा?

माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के इस मानसून सत्र में सरकार प्रमुख विधेयक और नीतियां पेश कर सकती है. दिल्ली स्कूल फीस के निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता को लेकर विधेयक भी विधानसभा में पेश किया जा सकता है और सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी आम आदमी पार्टी के बीच तीखी बहस हो सकती है.

29 अप्रैल को कैबिनेट ने जिस अध्यादेश को अप्रूव किया था, उसके अनुसार मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के लिए कठोर दंड का प्रावधान है. ऐसे स्कूलों से फीस संशोधन का प्रस्ताव देने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा. 

स्कूलों की फीस पर यूं लगाम लगाएगी सरकार

  1. पहली बार नियमों का उल्लंघन करने वाले सकूल पर 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. 
  2. बार-बार ऐसा करने पर जुर्माना 2 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक बढ़ जाएगा. 
  3. अध्यादेश में प्रस्ताव है कि अगर स्कूल निर्धारित समय सीमा के अंदर राशि वापस नहीं करता है, तो 20 दिन बाद जुर्माना दोगुना, 40 दिन बाद तिगुना और हर 20 दिन की देरी के साथ बढ़ता रहेगा.
  4. इसमें बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सजा का भी प्रावधान है. 
  5. बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों को स्कूल प्रबंधन में आधिकारिक पद पर बैठने से भी रोका जा सकता है. 
  6. इसके अलावा, स्कूल प्रबंधन भविष्य में फीस संशोधन का प्रस्ताव देने का अधिकार भी खो सकता है.

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget