एक्सप्लोरर

Delhi Mohalla Bus Scheme: कैसी होंगी दिल्ली की मोहल्ला बसें! दिल्ली वालों के बीच चरम पर है इस बात की चर्चा

Mohalla Bus Scheme: दिल्ली सरकार देश की राजधानी में घोषित मोहल्ला बस योजना पर अमल को लेकर तेजी से काम कर रही है.

Delhi News: दिल्ली सरकार के ऐलान के बाद से मोहल्ला बस योजना (Mohalla Bus Scheme) को लेकर राजधानी के लोग  काफी उत्सुक हैं. दिल्ली सरकार की इस लास्ट माइल कनेक्टिविटी (Last Mile Connectivity) योजना को लेकर लोग चर्चा करते हुए भी दिखाई देते हैं. दरअसल, लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए उन क्षेत्रों में मोहल्ला बस चलाने की पहल केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal government) ने की है जहां से ट्रांसपोर्ट की सुविधा काफी सीमित संख्सा में है. दिल्ली सरकार ने बजट में इसकी की घोषणा करने के बाद अब बसों के मॉडल, किराया व अन्य विषयों को लेकर इंटरनेशनल एक्सपर्ट काउंसिल प्रोग्राम रखा है, जिसका आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा.

आम बजट पेश करने के दौरान ही परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली वालों को मोहल्ला बस योजना की सौगात दी थी. इसको सफलतापूर्वक लागू करने के लिए इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ क्लीन ट्रांसपोर्ट द्वारा एक इंटरनेशनल एक्सपर्ट काउंसिल प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में दिल्ली में लागू होने वाली मोहल्ला बस योजना संबंधित विषयों के बारे में विधिवत चर्चा करके पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी. आने वाले महीनों में दिल्ली के उन क्षेत्रों में यह मोहल्ला बस पहुंचेगी, जहां से ट्रांसपोर्ट सुविधाओं का काफ़ी अभाव देखने को मिलता है.

अहम सवाल: क्या होगा किराया? 

दिल्ली मोहल्ला बस स्कीम को लेकर राजधानी के लोगों में अहम चर्चा यह है कि क्या डीटीसी की तरह यह किफायती होगा या महंगा होगा? दिल्ली के दफ्तरों कामकाज के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों संख्या बाकी प्रदेशों की तुलना में काफी ज्यादा है. राजधानी में आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां से ट्रांसपोर्ट सुविधा उस तर्ज पर नहीं हैं, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें. जानकारी के मुताबिक मोहल्ला बस योजना के तहत विदेशी मॉडल के तर्ज पर मोहल्ला बसों की लंबाई और चौड़ाई मार्ग तक पहुंचने के लिए आम बसों की तुलना में कम होगी क्योंकि इसका प्रमुख उद्देश्य उन क्षेत्रों के लोगों के सफर को आसान बनाना है. मेट्रो व अन्य ट्रांसपोर्ट सुविधाएं लोगों को आसानी से नहीं मिलते हैं. इसके अलावा, डीटीसी बसों की तर्ज पर सीमित किराया तय किया जा सकता है और महिलाओं व सीनियर सिटीजन के लिए भी कुछ छूट दिए जा सकते हैं. इन मसलों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजधानी के लोग यह जानना चाहते हैं.

बता दें कि अगले कुछ ही महीनों में दिल्ली सरकार राजधानी की सड़कों पर 100 मोहल्ला बसों को शुरू करने की योजना है. 2025 तक बसों की संख्या बढ़ाकर 2000 से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके पीछे दिल्ली सरकार का मकसद राजधानी की परिवहन व्यवस्था में क्रांति लाना है. 

यह भी पढ़ें:  Delhi Weather Today: आज दिल्ली का मौसम रहेगा साफ, पारा 39 के पार, जानें IMD का क्या है अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget