एक्सप्लोरर

दिल्ली को प्रदूषण से कैसे मिलेगी निजात? गोपाल राय ने बताया सरकार का प्लान

Delhi Pollution News: दिल्ली में बीते कई सालों से वायु प्रदूषण और क्लामेट चेंज का असर देखा जा रहा है. इस समस्या से निजात पाने के लिए गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिख सहयोग मांगा है.

Delhi News Today: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के पर्यवारण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज पर सरकार के एक्शन प्लान पर चर्चा की. गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सहित पूरे देश में को इस साल हीटवेव का प्रकोप झेलना पड़ा. बारिश ने सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, दूसरी तरफ हम लगातार वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ऐसे में क्लाइमेट चेंज को लेकर पूरी दुनिया में पॉलिसी बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2019 में क्लाइमेट चेंज पॉलिसी बनाई गई थी.

ड्राफ्ट पॉलिसि पर आज हुई बैठक
गोपाल राय के मुताबिक, उसके बाद जिस तरह से क्लाइमेट बदल रहा है, इसके लिए हमने पिछले साल विशेष प्रक्रिया शुरू की. उन्होंने बताया कि इसके लिए कोर ग्रुप के जरिये आए प्रस्ताव पर चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसने ड्राफ्ट पॉलिसी बनाई. 

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इसी ड्राफ्ट पॉलिसी पर आज बुधवार (21 अगस्त) को राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी. उन्होंने बताया कि इसमें 40 अलग-अलग ग्रुप के लोग शामिल हुए थे. 

यह पॉलिसि 7 सेक्टर्स ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिनमें बिजली, कूड़ा, जल प्रबंधन, ग्रीन बेल्ट, ट्रांसपोर्ट, एग्रीकल्चर, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. मंत्री गोपाल राय ने बताया कि आज के राउंड टेबल के बाद दिल्ली सरकार इस पॉलिसी फाइनल करके केंद्र को भेजेगी.

ईवी बेस्ड होगा दिल्ली में ट्रांसपोर्ट
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बताया कि केंद्र के सुझाव के बाद डीटेल में एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे दिल्ली में व्यावहारिक तौर पर लागू किया जा सके.  उन्होंने कहा, "दिल्ली के साउथ और नार्थ वेस्ट में क्लाइमेट चेंज का असर ज्यादा है. ऐसे में इस पॉलिसी के जरिए हमारी कोशिश है कि इन्हें कम किया जाए."

पॉलिसी की नीतियों का जिक्र करते हुए गोपाल राय ने बताया कि इसके तहत दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल बेस्ड बनाया जाएगा.

विंटर एक्शन प्लान पर 29 अगस्त को बैठक
दिल्ली में ठंड में वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इसके तहत विंटर एक्शन प्लान को लेकर 29 अगस्त को मीटिंग बुलाई गई है. उसके बाद 5 सितंबर को सभी विभागों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में सारी तैयारियों पर चर्चा होगी.

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र
कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार (20 अगस्त) को हमने केंद्री पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पर्यावरण के मुद्दे पर केंद्र सरकार का सहयोग मिले. गोपाल राय ने दावा कि पिछली बार जो कमियां रह गई थीं, उसे इस बार दूर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के रेस्तरां-बार में रात 1 बजे के बाद परोसी गई शराब तो खैर नहीं! होगी कड़ी कार्रवाई

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget