एक्सप्लोरर

Delhi: 'दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाके में...', मंत्री आशीष सूद ने अरविंद केजरीवाल से पूछे ये सवाल

Delhi News: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर धमाकों की आवाज हुई, तो अरविंद केजरीवाल लुधियाना छोड़कर दिल्ली भागे.

Delhi Politics: दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं ने कई दावे किए थे, लेकिन दिल्ली की जनता ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया. शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया को अपनी सीट तक बदलनी पड़ी. इसके बावजूद, वह हार गए. सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा में भले ही बड़े दावे किए हों, लेकिन जनता ने उन्हें खारिज कर दिया.

उन्होंने कहा कि विदेशी अखबारों न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट में खबर छपवाने से नहीं, बल्कि जमीनी काम से सरकार सफल होती है, लेकिन इस दिशा में केजरीवाल पूरी तरह से विफल साबित हुए. इसलिए अब उनके पार्षद और नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और केवल बयानबाज़ी कर अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. इन लोगों को कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है.

मंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जवाब देना हाेगा कि दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट के मुस्लिम बहुल इलाके में एक लाख 48 हजार बच्चों के लिए सिर्फ 48 स्कूल ही क्यों हैं? अगर उन्हें इतनी ही चिंता है, तो वहां की बच्चियों को पढ़ने के लिए सात-सात किलोमीटर दूर पैदल क्यों जाना पड़ता है.

विभाजनकारी राजनीति कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल- आशीष सूद 

आशीष सूद ने कहा कि जैसे ही बॉर्डर पर धमाकों की आवाज हुई, तो केजरीवाल लुधियाना छोड़कर दिल्ली भागे. वह विभाजनकारी राजनीति कर रहे हैं. लेकिन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सभी बच्चों के लिए काम कर रही हैं, चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान. हम धर्म के आधार पर राजनीति करने वाले लोग नहीं हैं. बल्कि समाज के सभी लोगों के लिए काम करते हैं. हम विभाजनकारी राजनीति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते.

साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा, "आज तक कांग्रेस ने यह नहीं बताया कि तुर्की में उनका कार्यालय क्यों है? चीन की पार्टी के साथ उनके एमओयू में क्या है? डोकलाम विवाद के समय राहुल गांधी चोरी-छिपे चीन क्यों गए थे? कांग्रेस हमेशा से ही वोट बैंक को साधने वाली राजनीति करती आई है, लेकिन आज की तारीख में देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीति के साथ है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget