एक्सप्लोरर

Delhi Metro : दिल्ली की मेट्रो ब्लू लाइन पर ‘वायडक्ट’ का निर्माण पूरा, जानिए क्या है इसकी खासियत

Metro News: दिल्ली की मेट्रो के ब्लू लाइन पर (RRTS) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के ‘वायाडक्ट’ के निर्माण पूरा हो गया है. यात्रियों को भीड़ से छुटकारा मिलेगा.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन गलियारे के मौजूदा ‘वायडक्ट’ को पार करने वाले दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के ‘वायाडक्ट’ के निर्माण के साथ ही एनसीआरटीसी ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है.यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी.‘वायडक्ट’ एक स्थान को पार करने के लिए ऊंचाई वाला पुल होता है.निर्माणाधीन ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (RRTS) गलियारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा रैपिडैक्स नाम की सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा के लिए बनाया जा रहा है. एनसीआरटीसी केंद्र सरकार का एक संयुक्त उद्यम है जिसमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारें शामिल हैं.

भीड़ की समस्या से मिलेगा निदान
एनसीआरटीसी (NCRTC) ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली के प्रदूषण और भीड़भाड़ की समस्या के दीर्घकालिक रणनीतिक समाधान के तहत निर्मित, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन लाइन के ‘वायडक्ट’ को पार करने वाला आरआरटीएस गलियारे के ‘वायडक्ट’ का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है.’आरआरटीएस गलियारे का ‘वायडक्ट’ न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक बिंदु पर, लगभग 20 मीटर की ऊंचाई पर दिल्ली मेट्रो गलियारे को पार करता है.एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मौजूदा और पहले से ही चालू मेट्रो लाइन पर इतनी ऊंचाई पर सफलतापूर्वक निर्माण कार्य करना इंजीनियरिंग के दृष्टिकोण से एक बड़ी उपलब्धि है.


यात्रियों को सुविधा के साथ मिलेगी सुरक्षा
अधिकारी ने कहा, ‘सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक आरआरटीएस स्टेशन की ओर बढ़ते हुए, आरआरटीएस गलियारे की एलिवेटेड लाइन दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के ‘वायडक्ट’ को पार कर रही है, जो हर दिन बड़ी संख्या में लोगों को सेवाएं प्रदान करती है.इस स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘‘वायडक्ट के इस हिस्से का निर्माण केवल रात के समय किया गया.एनसीआरटीसी का लक्ष्य 2025 तक पूरे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे को चालू करना है. इससे पहले, इस साल जल्द ही जनता के लिए 17 किलोमीटर लंबा प्राथमिकता वाला खंड चालू किया जाएगा. गलियारे का 17 किलोमीटर का प्राथमिकता वाला यह खंड साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच है.

ये भी पढ़ें: Waterlogging in Delhi: दिल्ली में झमाझम बारिश ने बढ़ाई आफत, सड़कों पर हुए जलभराव से लोग परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget