एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो के MD ने यात्रियों से की बड़ी अपील, जानें- सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें क्यों दे रहे नसीहत?

Delhi Metro: सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि आय को बढ़ाने के फेर में मेट्रो स्टेशन परिसरों में फूड ज्वाइंट्स दिखाई देने लगे हैं. डीएमआरसी ध्यान दे. वरना, यह कचरा पेटी में तब्दील हो जाएगा.

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो ने अपने दो दशक से ज्यादा काल के इतिहास में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. यही वजह है कि मेट्रो सेवा को दिल्ली की 'लाइफलाइन' माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों के दौरान डीएमआरसी (DMRC) प्रबंधन ने आय का स्रोत बढ़ाने के लिए स्टेशन परिसर के अंदर काफी संख्या में दुकान अलॉट किए हैं, जिससे मेट्रो स्टेशनों की खूबसूरती जो लोगों को आकर्षित करती थीं, वो अब बदसूरत नजर आने लगे हैं. यही वजह है​ कि सोशल मीडिया यूजर्स डीएमआरसी के प्रबंधक डॉ. विकास कुमार  को नसीहत तक देने लगे हैं.

दरअसल, दो अक्टूबर को गांधी जयंती है. इस अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी एजेंसियां स्वच्छता अभियान चलाती हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने अपने एमडी डॉ. विकास कुमार का एक वीडियो संदेश जारी किया है. उनके उसी वीडियो संदेश को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अब उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं. 

DMRC एमडी के मैसेज में क्या है?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी विकास कुमार एक्स पोस्ट पर एक वीडियो में स्वच्छता को लेकर संदेश देते नजर आते हैं. उन्होंने 'स्वच्छता ही सेवा 2024' अभियान के उपलक्ष्य पर कहते नजर आ रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो हमेशा अपने स्टेशनों और मेट्रो परिसरों की साफ सफाई पर ध्यान केंद्रित करती है. दिल्ली मेट्रो के पास नियमित सफाई और एक समर्पित टीम है. मेट्रो का लक्ष्य सभी के लिए एक सुरक्षित और सुखद वातावरण प्रदान करना है. 

उन्होंने अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया है कि सभी मेट्रो स्टेशन परिसरों में जगह जगह स्टैंडिंग और हैंगिंग डस्टबिन लगाए जाने की बेहद जरूरत है. वरना, सभी मेट्रो स्टेशन धीरे धीरे फूड ज्वाइंट्स की वजह से कचरा पेटी बन जाएंगे. जहां, इधर उधर खाली बोतल, केन व अन्य वेस्ट दिखाई देंगे. ये आज की असली सच्चाई है.

हालातों का जायजा क्यों नहीं लेते मेट्रो अधिकारी?

उनके इस संदेश के जवाब में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'इनको कभी कभी चुपचाप बिना अपनी पहचान बताए, मेट्रो परिसरों और प्लेटफार्मों के हालातों का जायजा लेना चाहिए. डीएमआरसी ने पैसे के लालच में हरेक स्टेशन पर खाने के खोखे दर खोखे खोलते जा रहे हैं. इन खोखों की वजह से जिधर देखो उधर ही चुपचाप खाने पीने का खाली सामान फेंका या छुपाया जा रहा है. अब तो इन्हें मेट्रो स्टेशनों पर हैंगिंग डस्टबिन लगाने चाहिए. 

सोशल मीडिया यूजर आगे लिखा है कि ऐसा न किया गया तो सभी मेट्रो स्टेशन धीरे धीरे फूड ज्वाइंट्स की वजह से कचरा पेटी बन जाएंगे.

'खानें पीने की दुकानें बड़ी चुनौती'

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने अफसोर जाहिर करते हुए लिखा है कि लगभग सभी मेट्रो स्टेशनों के आसपास अवैध खाने पीने की दुकानें और खाने-पीने के ठेले लगे दिखाई देते हैं. इससे गंदगी होती है और यात्रियों को असुविधा होती है. मेट्रो प्रशासन को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. 

दिल्ली में नाबालिग की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, शुरुआती जांच के बाद पुलिस का बड़ा खुलासा

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget