एक्सप्लोरर

दिल्ली वालों के लिए यूं ही 'लाइफ लाइन' नहीं है Metro, जानें- बारिश वाले दिन ​कितने लाख लोगों ने उठाया लाभ?

Delhi Metro: 28 जून को मूसलाधार बारिश के बावजूद दिल्ली मेट्रो को 69,36,425 यात्रियों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेहतर साधन के रूप में चुना. 27 जून 62,58,072 यात्रियों ने मेट्रो से सफर तय की थी.

Delhi Metro News: दो दिन पहले यानी 28 जून 2024 को हुई भारी बारिश की वजह से लोग अपने-अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे. तीन घंटे से ज्यादा देर तक भारी बारिश की वजह से दिल्ली जलमग्न हो गया था. जगह-जगह पर जाम का नजारा था. उस दिन लोगों को एक घंटे का सफर तय करने में कई-कई घंटे लगे. यह स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई कि उस दिन जून माह के औसत से कई गुना ज्यादा बारिश कुछ ही घंटों हुई थी. 

इसके बावजूद दिल्ली की लाइफ लाइन के नाम से लो​कप्रिय डीएमआरसी की मेट्रो सेवा ने संकट की घड़ी में न केवल पहले की तरह तय समय में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के अपने वादों को भी पूरा किया. 

दरअसल, 28 जून को देश की राजधानी दिल्ली में अनुमान से परे जाकर बारिश हुई थी. मौसम विभाग के वैज्ञानिक भी इसका अनुमान नहीं लगा पाए. एक ही दिन में पूरे जून माह के औसत से तीन गुना से भी ज्यादा 228 मिलीलीटर बारिश ने सबको चौंका दिया. भारी बारिश की वजह से दिल्ली वाले इस संकट में थे कि घर से बाहर कैसे निकलें?

DMRC ने दिया इस सवाल का जवाब

दिल्ली मेट्रो ने ऐसा उस समय किया जब दिल्ली सड़कें पानी से लबालब भरी हुई थीं. सभी अंडरपास के नीचे वाहन डूबते नजर आ रहे थे. बारिश की वजह से 11 लोगों की मौतें हुईं. उस दिन लोगों ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया. काफी संख्या में लोग दफ्तर भी नहीं गए. इन हालातों में भी दिल्ली मेट्रो ने साबित किया कि वो दिल्ली वालों के लिए लाइफ लाइन क्यों है?

28 जून को सात लाख ज्यादा लोगों ने किया मेट्रो से सफर 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने उस दिन मूसलाधार बारिश के दौरान भी दिल्ली मेट्रो का सफल संचालन किया. 28 जून (शुक्रवार)  को 69 लाख से ज्यादा यात्रियों की दिल्ली मेट्रो से यात्रा की. भारी बारिश के बावजूद दिल्ली मेट्रो 99.95 प्रतिशत समय की पाबंदी बरकरार रखने में सफल हुई. 28 जून 2024 को DMRC द्वारा दर्ज की गई कुल यात्रियों की संख्या 69,36,425 थीं. जबकि एक दिन पहले गुरुवार (27 जून 2024) को 62,58,072 यात्रियों 
ने मेट्रो से सफर की थी.

27 जून की तुलना में 28 जून को दिल्ली मेट्रो ने लगभग 7 लाख अतिरिक्त यात्रियों ने अपनी सफर के लिए मेट्रो को चुना. दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या में यह बढ़ोतरी यह दिखाता है कि राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण बहुत से यात्रियों ने अपने निजी वाहनों या यात्रा के अन्य साधनों के बजाय मेट्रो का उपयोग करना पसंद किया.

Delhi: 'कहां है आतिशी और...', भारी बारिश के बाद दिल्ली के हालात पर वीरेंद्र सचदेवा का सवाल

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली: कनाडा जा रहे पार्सल से खुला 'नार्को-टेरर' का राज, 4 अरेस्ट
दिल्ली: कनाडा जा रहे पार्सल से खुला 'नार्को-टेरर' का राज, 4 अरेस्ट
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget