एक्सप्लोरर

Delhi Metro: पक्षियों ने गिराया एक्सटर्नल वायर का टुकड़ा, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन सर्विस 1 घंटे रही प्रभावित

Delhi Metro News: डीएमआरसी (DMRC) प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के बाद डीएमआरसी OHE मेंटेनेंस टीम प्रभावित साइट पर पहुंची और इस आंशिक कैटेनरी वायर (ओएचई का हिस्सा) की मरम्मत का काम किया.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन (Pink Line) पर शिव विहार- मौजपुर सेक्शन (Shiv Vihar Maujpur Section) के बीच शिव विहार की तरफ जाने वाली डाउन लाइन की मेट्रो सेवा आज उस वक्त बाधित हो गयी, जब OHE पर पक्षी द्वारा एक्सटर्नल वायर का टुकड़ा गिरा दिया गय. इस वजह से फेज शॉर्ट हो गया और इस कारण आज सुबह 11:15 बजे से 12:35 बजे के बीच एक घंटे से ज्यादा मेट्रो सेवा बाधित रही.

जौहरी एनक्लेव-शिव विहार सेक्शन के बीच OHE हुआ क्षतिग्रस्त

डीएमआरसी (DMRC) प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के बाद डीएमआरसी OHE मेंटेनेंस टीम प्रभावित साइट पर पहुंची और इस आंशिक कैटेनरी वायर (ओएचई का हिस्सा) की मरम्मत का काम किया. जो एक्सटर्नल वायर की वजह से जौहरी एनक्लेव-शिव विहार सेक्शन के बीच क्षतिग्रस्त हो गया था. इस समय के दौरान, शिव विहार से मौजपुर के बीच यूपी लाइन के माध्यम से सिंगल लाइन सेवाओं को बनाए रखा गया था क्योंकि डाउन लाइन पर प्रभावित खंड में क्षतिग्रस्त कैटेनरी वायर का रखरखाव कार्य चल रहा था. हालांकि दोपहर 12.35 बजे मौजपुर-शिव विहार खंड पर सेवाएं सामान्य हो गईं.

यात्रियों को दी गई जानकारी

दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन पर मौजपुर से मजलिस पार्क तक ट्रेन सेवाओं पर प्रभावित समय के दौरान कोई प्रभाव नहीं पड़ा. क्योंकि मौजपुर पिंक लाइन पर एक लूप इंटरचेंज सेक्शन है. इस दौरान यात्रियों को इसके बारे में सूचित करने के लिए नियमित घोषणाएं भी की जा रही थीं. इसके साथ ही डीएमआरसी ने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी गई, डीएमआरसी ने ट्वीट कर लिखा- " पिंक लाइन पर शिव विहार और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों के बीच ट्रेनों की धीमी गति. मौजपुर-बाबरपुर और मजलिस पार्क के बीच के सेक्शन पर सेवाएं सामान्य हैं. अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा."

ड्रोन गिरने से भी हुई थी मेट्रो सेवा प्रभावित

इससे पहले रविवार को मैजेंटा लाइन की जसोला विहार-शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं आधे घंटे तक बाधित रहीं. जसोला विहार के पास मेट्रो ट्रैक पर एक ड्रोन गिरने से मेट्रो सेवा प्रभावित रही, इस ड्रोन में दवा का एक पैकेट मिला था. ड्रोन नोएडा की एक कंपनी का था, जो दवाओं की आपूर्ति करती है.

वाजपेयी की समाधि पर राहुल गांधी की श्रद्धांजलि, आप इसको किस नजरिए से देखते हैं?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget