एक्सप्लोरर

Delhi Metro: इन स्टेशनों के बीच चार महीने तक मेट्रो परिचालन में हुआ बदलाव, जान लें पूरा शेड्यूल

Delhi News: अगले चार महीनों तक सिंगल लाइन पर ही मेट्रो का परिचालन किया जाएगा. इस अवधि के दौरान समयपुर बादली से जहांगीरपुरी तक मेट्रो की फ्रिक्वेंसी भी कम रहेगी.

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें! गुरुवार रात दस बजे से मेट्रो परिचालन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. समयपुर बादली से जहांगीरपुरी तक चार स्टेशनों के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो की सेवा की शुरुआत हो गयी है. चार महीने तक एक ही ट्रैक से मेट्रो ट्रेन की आवाजाही होगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर चौथे चरण का काम चल रहा है. डीएमआरसी के मुताबिक बदली हुई व्यवस्था अगले चार महीनों तक जारी रहेगी. येलो लाइन, दिल्ली के समयपुर बादली को हरियाणा के मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम से जोड़ती है.

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खबर

समयपुर बादली से लेकर जहांगीरपुरी तक येलो लाइन पर कुल चार स्टेशन (समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर18-19, हैदरपुर बादली मोड़, जहांगीरपुरी) पड़ता है. इन स्टेशनों के बीच अगले चार महीनों तक सिंगल लाइन पर मेट्रो का परिचालन किया जाएगा.

इस अवधि के दौरान समयपुर बादली से जहांगीरपुरी तक मेट्रो की फ्रिक्वेंसी भी कम रहेगी. जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. गौरतलब है कि फेज- 4 का जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर वर्तमान मजेंटा लाइन कॉरिडोर के एक्सटेंशन प्रॉजेक्ट का हिस्सा है. येलो लाइन का हैदरपुर बादली मोड स्टेशन निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम- आरके आश्रम कारिडोर के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा.

मेट्रो परिचालन की व्यवस्था में हुआ ये बदलाव

डीएमआरसी ने इस दौरान लोगों की परेशानियों को देखते हुए इस लाइन पर मेट्रो के परिचालन और कम फ्रेक्वेन्सी को देखते हुए पूरी जानकारी हासिल करने की सलाह दी है. फेज-4 के निर्माण कार्य की शुरुआत साल 2019 के दिसम्बर महीने में हुई थी, लेकिन कोविड की वजह से निर्माण कार्य में बाधा आने के बाद अब मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसलिए फेज-4 का काम तेजी से चल रहा है.

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में फेज-4 के लिए एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर टनल निर्माण की वजह से छतरपुर मेट्रो स्टेशन से सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रेन की स्पीड कम कर 25 किलोमीटर 30 अप्रैल तक प्रति घंटे कर दी गई है. इन दोनों स्टेशन के बीच नीचे फेज 4 के लिए टनलिंग का काम चल रहा है. इस वजह से छतरपुर से सुल्तानपुर स्टेशन के बीच मेट्रो के मूवमेंट पर असर पड़ा है.

Delhi Mayor Election: कांग्रेस का बड़ा एलान, दिल्ली मेयर चुनाव में AAP को देगी समर्थन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget