एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के फेज-चार में होंगे आठ स्टेशन, सात मेट्रो स्टेशन एक पिलर के सहारे बनेंगे, जानिए खास बातें

Burari Metro Station: मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर तैयार होने पर बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा और यमुना विहार ये आठ नए स्टेशन होंगे.

Maujpur To Majlis Park Metro: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के फेज-चार में मौजपुर-मजलिस पार्क (Maujpur To Majlis Park Metro) कॉरिडोर पर प्रस्तावित आठ नए मेट्रो स्टेशनों (Metro Station) में से सात एक पिलर के सहारे टिके रहेंगे. इन स्टेशनों के निर्माण के लिए सड़क के किनारे कोई और पिलर नहीं बनाया जाएगा. एक पिलर पर मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर तो बनाए गए हैं, लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल (DMRC) पहली बार इस तकनीक से मेट्रो स्टेशन का भी निर्माण कर रहा है. बता दें कि 12.32 किलोमीटर लंबा मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पिंक लाइन (शिव विहार-मजलिस पार्क) की विस्तार परियोजना है. यह कॉरिडोर 2024 के मध्य तक बनकर तैयार हो जाएगा.

बुराड़ी से प्रतिदिन 15,000 यात्री सफर करेंगे
डीएमआरसी का कहना है कि इस कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने पर मेट्रो बुराड़ी जैसे घनी आबादी वाले इलाके से गुजरेगी. इन दिनों बुराड़ी मेट्रो स्टेशन का निर्माण तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने पर बुराड़ी स्टेशन से प्रतिदिन करीब 15,000 यात्री सफर करेंगे. इससे संत नगर, हरदेव नगर, बुराड़ी अस्पताल, बुराड़ी गांव और इसके आसपास के अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले लोग पिंक लाइन की मेट्रो से सीधा धौला कुआं, सरोजनी नगर, आइएनए दिल्ली हाट, लाजपत नगर, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के साथ ही आनंद विहार रेलवे स्टेशन सीधे पहुंच सकेंगे. 

Delhi News: काले खां का रैपिड स्टेशन विश्वस्तरीय ट्रांसपोर्ट हब के साथ पर्यावरण फ्रेंडली भी होगा, मिलेंगी शानदार सुविधाएं

आइएनए स्टेशन यलो लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा
वहीं आइएनए स्टेशन यलो लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन भी है, इसलिए आइएनए स्टेशन पर मेट्रो बदलकर एम्स और सफदरजंग अस्पताल भी पहुंच सकते हैं. बुराड़ी स्टेशन का निर्माण भी एक पिलर के सहारे किया जा रहा है. स्टेशन को पिलर और उससे जुड़े बीम तैयार हो चुके हैं. बीम पर स्टेशन का कानकोर्स और प्लेटफार्म बनाया जाएगा. इस स्टेशन की लंबाई 140 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर होगी, जो सड़क के बीच में बने नौ पिलर पर मौजूद होगा. सामान्य तौर पर एलिवेटेड स्टेशनों की चौड़ाई 23 मीटर होती है और सड़क के दोनों तरफ भी पिलर बने होते हैं, लेकिन जगह की कमी से मजलिस पार्क मौजपुर कॉरिडोर के आठ में से सात स्टेशन एक पिलर के ऊपर बनेंगे. बुराड़ी स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए दो गेट होंगे.

कॉरिडोर में होंगे ये आठ नए स्टेशन
पिंक लाइन पर शिव विहार से मजलिस पार्क के बीच मेट्रो का परिचालन हो रहा है. मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर तैयार होने पर बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा और यमुना विहार ये आठ नए स्टेशन होंगे.

Delhi Weather Update Today: दिल्ली में उमस भरी गर्मी अब ज्यादा नहीं कर पाएगी परेशान, कल से मूसलाधार बारिश का अनुमान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget