एक्सप्लोरर

Watch: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल, गर्लफ्रेंड को लिपलॉक करते नजर आया युवक

Delhi: मेट्रो में अश्लीलता से जुड़े लगातार वीडियो सामने आने के बाद DMRC ने गाइडलाइन्स जारी की थी. जारी सुर्कुलर में कहा गया था कि मेट्रो में यात्रा के दौरान मर्यादित पोशाक पहनें.

Delhi Metro Viral News: दिल्ली मेट्रों में वायरल वीडियो का सिलसिला थम नहीं रहा है. मेट्रो के अंदर अश्लील हरकतें करने के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. हाल ही में मेट्रो में बिकीनी पहने हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था.वहीं एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का एक और शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कपल मेट्रो के फर्श पर बैठकर लिपलॉक करते नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो के फर्श पर एक लड़का बैठा हुआ है और गर्लफ्रेंड उसकी गोद में लेटी हुई है. दोनों बिना किसी झिझक और संकोच के के एक दूसरे को लिपलॉक कर रहे हैं. यह वीडियो सामने की तरफ सीट पर बैठे किसी युवक ने रिकॉर्ड किया हुआ है. 

वहीं अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स डीएमआरसी को कोसने से बाज नहीं आ रहे. एक यूजर ने डीसीपी दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा है, क्या तुम जाग रहे हो?  वहीं, कुछ लोग वीडियो को देखकर तंज कसते नजर आए. एक यूजर ने लिखा कि 'कोरोना पीड़ित को मुंह से सांस दे कर उसकी जान बचाना भी इस देश में गुनाह हो गया है.' इसके अलावा, एक ने लिखा 'लड़की नशे में दिख रही है और लड़का काफी शांत स्वभाव का है.' साथ ही कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि लड़की नशे में है.

लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो
दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता से जुड़े लगातार वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने गाइडलाइन्स भी जारी की थी डीएमआरसी ने हाल ही में जारी एक सुर्कुलर में कहा था कि मेट्रो में यात्रा के दौरान मर्यादित पोशाक पहनें. साथ ही मेट्रो में सफर के दौरान यात्रियों से सही तरीके से पेश आएं. डीएमआरसी ने यह बयान मेट्रो में आपत्तिजनक कपड़े पहनकर सफर करती युवती का वीडियो व फोटो वायरल होने के बाद जारी किया था.

स्वाति मालीवाल ने की कार्रवाई की मांग
वहीं इससे कुछ दिन पहले ही दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने मेट्रो ट्रेन में अश्लील हरकत करते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल होने के संबंध में शहर की पुलिस को नोटिस जारी किया था. आयोग ने कहा कि एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से 'अश्लील हरकत' करते हुए देखा जा सकता है. आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. महिला आयोग ने कहा, दिल्ली मेट्रो में इस तरह के मामले अधिक से अधिक सामने आ रहे हैं और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि ताकि मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 

यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया के खिलाफ दायर चार्जशीट पर आज होगी सुनवाई, ED ने पहली बार बताया है 'मास्टरमाइंड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget