एक्सप्लोरर

MCD की बैठक आज, जबरदस्त हंगामें के आसार, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Delhi Municipal Corporation: AAP की तरफ से नालों की सफाई को लेकर अल्पकालिक चर्चा का प्रस्ताव दिया गया है, तो वहीं विपक्षी दल के द्वारा बाढ़ के बाद के हालातों और साफ-सफाई को लेकर चर्चा की मांग की गई है

Delhi Municipal Corporation Meeting: आज दिल्ली नगर निगम (MCD) में सदन की बैठक होने जा रही है. इसमें मुद्दे तो कुछ खास नहीं होंगे, लेकिन फिर भी सदन में आज हंगामे के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. जहां आम आदमी पार्टी की तरफ से नालों की सफाई को लेकर अल्पकालिक चर्चा का प्रस्ताव दिया गया है, तो वहीं विपक्षी दल के द्वारा बाढ़ के बाद के हालातों और साफ-सफाई को लेकर चर्चा की मांग की गई है. वहीं आज से DBC कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर भी सदन की बैठक हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है.

आप के एक पार्षद प्रवीण कुमार ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बताया कि, आज की बैठक में तीन प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. हालांकि, निगम के 200 से भी ज्यादा प्रस्ताव अभी लंबित चल रहे हैं, लेकिन निगम में स्थायी समिति का गठन न हो पाने की वजह से उन प्रस्तावों को अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है. इसलिए आज के एजेंडे में तीन ही मुद्दों पर चर्चा होनी है. उनकी तरफ से नालों की साफ-सफाई को लेकर चर्चा का प्रस्ताव दिया गया है. जबकि विपक्षी दल डेंगू-मलेरिया और बाढ़ के बाद के हालातों को लेकर चर्चा चाहते हैं.

मच्छरजनित बीमारियों को लेकर विपक्ष के हंगामे की उम्मीद

बता दें कि, प्रवीण कुमार ने अंदेशा जाहिर करते हुए कहा कि, विपक्षी दल मच्छरजनित बीमारियों और बाढ़ को लेकर हंगामा कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, बाढ़ के बाद दिल्ली की सफाई का काम बखूबी किया गया है. जगह-जगह से रुके पानी को निकालकर गाद को हटाया गया है और फिर अच्छी तरह से सफाई की जा चुकी है. वहीं वार्ड स्तरों पर भी इलाकों और नालों की सफाई की जा रही है.

DBC कर्मचारियों की हड़ताल भी बन सकता है मुद्दा

बता दें कि, आज से DBC के कर्मचारी अपने पक्कीकरण की मांग को लेकर सदन का घेराव करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल और भूख हड़ताल की शुरुआत कर रहे हैं. साथ ही विपक्षी दल दिल्ली में बाढ़ और उसके बाद गंदगी, मच्छरजनित बीमारियों और बाढ़ पीड़ितों को लेकर किये गए उपायों को लेकर हंगामे के मूड में है. चूंकि आज सदन के एजेंडे में ज्यादा प्रस्ताव नहीं हैं तो ऐसे में सदन के ज्यादा देर तक चलने की संभावना भी नहीं है. लेकिन इस दौरान हंगामे की पूरी संभावना है. वहीं आज सदन की बैठक में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि NDA के खिलाफ INDIA गठबंधन में आप की साथी कांग्रेस जो अब तक MCD में विपक्ष में नजर आ रही थी वो किस तरफ बैठती है.

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: दिल्ली में AAP के दो नेताओं ने थामा BJP का दामन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget