एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: MCD चुनाव टालने पर CM अरविंद केजरीवाल बोले- BJP जानती है कि ये चुनाव हार जाएगी, लगाया बड़ा आरोप

Delhi MCD Election 2022:CM अरविंद केजरीवाल ने कहा "लोग कह रहे हैं कि MCD को एक करना तो बहाना है, मकसद चुनाव टालने का है."

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली नगर निगम चुनावों की तारीकों का एलान ना होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा- "आपको (स्टेट इलेक्शन कमिश्नर) जो भी धमकी या लालच दिया जा रहा है, वो बाहर आकर देश को बता दीजिए."

सीएम ने कहा- "मुझे नहीं पता कि स्टेट इलेक्शन कमिश्नर पर क्या प्रेशर डाला गया... क्या धमकी दी गई... अप्रैल में वह रिटायर हो रहे हैं...क्या उन्हें पोस्ट रिटायरमेंट कोई लालच दी गई... मुझे नहीं पता... मैं अपने स्टेट इलेक्शन कमिश्नर से कहना चाहता हूं कि अगर आप चुनाव टाल देंगे तो जनतंत्र कैसे बचेगा. मुझे नहीं पता आपको जो भी धमकी या लालच दिया जा रहा है, वो बाहर आकर देश को बता दीजिए"

MCD को एक करना तो बहाना है... - सीएम केजरीवाल
दिल्ली के सीएम ने कहा- "9 तारीख को दिल्ली चुनाव आयोग ने एक प्रेस इनविटेशन भेजा कि आज शाम 5 बजे MCD चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. केंद्र सरकार ने 4 बजे चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी कि हम दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक नगर निगम बनाने जा रहे हैं. चुनाव की घोषणा न की जाए."

अरविंद केजरीवाल ने कहा "लोग कह रहे हैं कि MCD को एक करना तो बहाना है, मकसद चुनाव टालने का है. बीजेपी को लग रहा था कि अगर दिल्ली में अभी चुनाव होगा तो आम आदमी पार्टी की लहर है, बीजेपी चुनाव हार जाएगी."

क्या लोकसभा चुनाव भी टाल देंगे?- अरविंद केजरीवाल
आप नेता ने कहा "अगर हम चुनाव आयोग पर दबाव डालकर चुनाव रद्द कराते हैं, इससे चुनाव आयोग कमजोर होता है और देश कमजोर होता है. मेरी प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन है कि चुनाव रद्द मत कराइए."

दिल्ली के सीएम ने कहा- "क्या होगा अगर कल, लोकसभा चुनाव से पहले, वो (बीजेपी) कह दे कि वे संसदीय प्रणाली के बजाय राष्ट्रपति प्रणाली लाना चाहते हैं और संविधान में बदलाव करना चाहते हैं, इसलिए चुनाव स्थगित कर दें. क्या चुनाव स्थगित होंगे?अगर वो कहें कि वह दो राज्य को एक करना चाहते हैं तो क्या चुनाव स्थगित कर दिए जाएंगे."

यह भी पढ़ें:

Delhi: तीनों निगमों के एकीकरण को लेकर कर्मचारियों में खुशी, क्या 6 महीने तक टल जाएंगे MCD के चुनाव?

Delhi Metro पर हाईकोर्ट का चाबुक, कहा- चाहे जहां से लाकर रिलायंस समूह को दो 4600 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget