एक्सप्लोरर

MCD Polls 2022: टिकट बंटवारे को लेकर BJP और कांग्रेस के खेमे में क्या चल रहा है? यहां जानें

Delhi MCD Election: एमसीडी चुनाव के लिए BJP ने साफ संकेत दे दिया है कि वह 60-70 प्रतिशत वार्डों पर निवर्तमान पार्षदों नहीं उतारेगी. वहीं कांग्रेस को टिकट मांगने वालों के 1 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में होने वाले नगर निगम के चुनावों के लिए बीजेपी ने शुक्रवार को संकेत दिया है कि वह इस चुनाव में कम से कम 60-70 प्रतिशत वार्डों पर अपने निवर्तमान पार्षदों को नहीं उतारेगी. इसके अलावा कांग्रेस को एमसीडी चुनाव में टिकट मांगने वालों के 1 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं. दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए तीन प्रमुख पार्टियां बीजेपी, आप और कांग्रेस ने अपनी रणनीति और उम्मीदवारों के नाम के चयन को लेकर काम करना शुरू कर दिया है. जल्द ही तीनों पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम भी जारी कर सकती हैं.

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी शनिवार और रविवार को बैक-टू-बैक बैठकों में उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया को देखेगी. वहीं दिल्ली बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि यह रिपोर्ट गलत है कि पार्टी अपने सभी मौजूदा पार्षदों को बदलेगी. इसे लेकर दिल्ली बीजेपी के एक सीनियर नेता ने कहा, "वार्डों की संख्या में कमी, महिलाओं और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों के रोटेशन और परिसीमन जैसे कई कारणों के साथ, लगभग 60-70 प्रतिशत मौजूदा पार्षद पार्टी टिकट पर अपना दावा प्रभावी रूप से खो सकते हैं." इस बदलाव के कारण 30 प्रतिशत से अधिक मौजूदा पार्षदों को फिर से मौका नहीं मिलेगा.

केंद्रीय नेतृत्व कर रहा बीजेपी उम्मीदवारों के लिए सर्वे

बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण से पहले वार्डों की संख्या 272 थी जो अब एमसीडी के तहत 250 हो गई है.  250 वार्डों में से कई ऐसे हैं जो पहले महिलाओं और अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थे.  इसके अलावा बीजेपी नेताओं ने कहा कि एमसीडी चुनावों के लिए प्रभावी उम्मीदवारों के चयन के लिए दो सर्वे किए जा रहे हैं, जिसमें एक सर्वे केंद्रीय नेतृत्व और दूसरा दिल्ली बीजेपी द्वारा हो रहा है. यह सर्वे नवंबर के तीसरे सप्ताह तक पूरा होने की संभावना है.

कांग्रेस को टिकट के लिए 1 हजार से अधिक आवेदन मिले 

वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि उनकी पार्टी एमसीडी चुनावों के लिए तैयार है और पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है. उन्होंने कहा कि टिकट चाहने वालों से 1,000 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं.  इस चुनाव के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन प्राप्त हुए और फिर प्रक्रिया रोक दी गई. अनिल कुमार ने कहा कि टिकट के लिए कुछ उम्मीदवार ऐसे भी थे जो आवेदन नहीं कर सके जिन्हें एक और मौका दिया जाएगा.

2017 में बीजेपी ने 181 वार्डों में जीत की थी दर्ज

अनिल कुमार ने कहा कि युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी उन लोगों को भी प्राथमिकता देगी जो सालों से पार्टी के अभियानों और हमारे राहत कार्य जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने में सक्रिय रहे हैं. बता दें कि साल 2017 में हुए नगर निगम के चुनावों में बीजेपी ने 270 वार्डों में से 181 वार्डों में जीत हासिल की थी. इसके अलावा AAP को 48 वार्ड और कांग्रेस को 27 वार्ड पर जीत मिली थी.

MCD चुनाव के लिए 4 दिसंबर को होगा मतदान

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने एमसीडी चुनाव की तारीख का एलान करते हुए कहा कि इस चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे. एमसीडी चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 7 नवंबर को जारी होगा और नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है.

MCD Polls 2022: पोलिंग स्टेशन की संख्या से लेकर वोटिंग का समय, एक क्लिक में पढ़ें सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget