एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव से पहले बीजेपी ने कराया सर्वे, जानें- नतीजे में क्या निकला?

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 04 दिसंबर को वोटिंग होनी है. इस चुनाव में जीत को लेकर सभी पार्टियों दावा कर रही हैं.

Delhi MCD Election 2022 Date: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली इकाई के एक आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, पार्टी अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में 250 वार्डों में से 170 पर जीत हासिल कर सकती है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी. बीजेपी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख हरीश खुराना ने बताया कि 13 नवंबर से 25 नवंबर के बीच कराए गए इस सर्वेक्षण में 43,750 मतदाताओं को शामिल किया गया था. दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए मतदान 04 दिसंबर को होना है, इसके साथ ही वोटों की गिनती और परिणामों की घोषणा सात दिसंबर को होगी.

'बीजेपी 170 सीटें जीतने जा रही है'

बीजेपी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख हरीश खुराना ने कहा कि सभी 250 वार्डों में किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि बीजेपी 170 सीटें जीतने जा रही है. 150 वार्ड ऐसे हैं जहां बीजेपी बहुत मजबूत स्थिति में है, जबकि 20-25 अन्य वार्ड ऐसे हैं जहां पार्टी को अन्य दलों पर बढ़त है. बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि एमसीडी चुनाव में बीजेपी 180 वार्डों में जीत हासिल करेगी. हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि एमसीडी चुनाव में उनकी पार्टी 200 सीटों पर जीतेगी. उन्होंने यह भी दावा किया था कि बीजेपी के हिस्से में 20 सीटें भी नहीं आएंगी.

आप कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए

बता दें कि आज भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए. इस चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही आप पर बीजेपी के बागी नेता भरोसा कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. जिसमें संगठन मंत्री अजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, आम आदमी पार्टी के किराएदार विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

Delhi Murder: पति के शरीर के दस 10 टुकड़े, कैमरे पर क्या बोली आरोपी पत्नी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget