एक्सप्लोरर

MCD News: मांस की दुकानें, धार्मिक स्थानों को लेकर MCD की नई पॉलिसी लाने की तैयारी, 27 अक्टूबर को होगी इस पर चर्चा

Municipal Corporation of Delhi: आप (AAP) शासित एमसीडी नई मीट शॉप, लाइसेंस शुल्क और मंदिरों से उसकी दूरी लेकर नई नीति को अंतिम रूप देने में जुटी है. 

Delhi News: आम आदमी पार्टी द्वारा शासित दिल्ली नगर निगम (MCD) अब मीट शॉप (Meat shop News Policy), धार्मिक स्थान और लाइसेंस शुल्क को लेकर नई पॉलिसी लाने की तैयारी में जुटी है. दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) में मांस की दुकानों और उनके लाइसेंस को लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया है. एमसीडी की 27 अक्टूबर को प्रस्तावित पार्षदों की बैठक में इस पर चर्चा होगी. एमसीडी के नए प्रस्ताव में मांस की दुकानों और धार्मिक स्थलों के बीच एक दूरी तय की गई है. इसके अलावा, लाइसेंस शुल्क में वृद्धि का भी प्रस्ताव है. नये प्रस्ताव के मुताबिक अब धार्मिक स्थानों के आस-पास मांस की बिक्री नहीं की जा सकेगी. एमसीडी के प्रस्तावों में मीट की दुकानों (Meat Shop) को कम से कम 150 मीटर के दायरे से बाहर रहना होगा. 

दिल्ली नगर निगम के अफसरों के अनुसार निगम के नए प्रस्ताव पर दो दिन बाद पार्षदों की बैठक में चर्चा होगी. नए प्रस्ताव में जो नियम हैं वो उन दुकानों पर लागू नहीं होंगे, जो पहले से ही नियमों के मुताबिक चल रही हैं. नई नीति पूर्व के दक्षिण दिल्ली नगर निगम में तय नीति पर आधारित हैं. 

सुअर मांस, मस्जिद के बीच की दूरी होगी 50 मीटर

एमसीडी (Delhi MCD) के नए प्रस्ताव में मस्जिद और सुअर के मांस की दुकानों के बीच की दूरी 50 मीटर होगी. मांस की दुकानें मस्जिद की दूरी और मस्जिद प्रबंधन की सहमति से तय की जाएगी. बता दें कि धार्मिक स्थलों में मंदिर, गुरुद्वारा, श्मशान और कब्रिस्तान व अन्य स्थान शामिल हैं. 

मीट की दुकानों के लिए लाइसेंस अनिवार्य

दिल्ली नगर निगम अधिनियम की धारा 415 के तहत किसी भी मांस की दुकान या मीट प्रोसेसिंग प्लांट खोलने से पहले एमसीडी से लाइसेंस लेना जरूरी होगा. खुले में और धार्मिक स्थलों के आस पास मांस बेचने को लेकर कई बार बवाल मच चुका है. उत्तर-पूर्व एमसीडी में मांस की दुकानों का लाइसेंस पाने के लिए उसके शुल्क में भी इजाफा किया जा सकता है. इनकी फीस दक्षिणी दिल्ली की दुकानों के बराबर की जा सकती है.

Delhi Pollution: दिल्ली में दमघोंटू हवा ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानें वायु प्रदूषण को लेकर मॉर्निंग वॉकर्स का क्या है दावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget