एक्सप्लोरर

दिल्ली: खतरे के निशान के करीब यमुना, प्रशासन ने निचले इलाकों में जारी किया अलर्ट

Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर पार कर गया है, सुबह से भारी बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ा है, प्रशासन एहतिहाती कदम उठाने के निर्देश दिए.

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 204.5 मीटर के उपर बना हुआ है. लगातार पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और हथनीकुंड, वजीराबाद और ओखला बैराज से छोड़े जा रहे पानी ने नदी के प्रवाह को तेज कर दिया है.

इससे एक बार फिर से राजधानी में बाढ़ की आशंका गहरा गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है और बचाव संबंधित एहतिहाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

खतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना

जानकारी के अनुसार, यमुना का पानी कल शाम 205.33 मीटर के पार पहुंच गया था. लेकिन आज सुबह इसमें कुछ गिरावट देखने को मिला और यह खतरे के निशान के नीचे 204.67 मीटर पर बहती नजर आयी. पुराने लोहे के पुल के पास पानी का बहाव सामान्य से काफी ऊपर है, जो कई निचले इलाकों के लिए खतरे की घंटी है.

जलस्तर में इस वृद्धि से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है. इसके बाद आज सुबह 5 बजे के करीब हथिनी कुंड बैराज से 74939 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो अगले 20 से 40 घंटों में दिल्ली तक पहुंच सकता है. जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.

हथनीकुंड और वजीराबाद बैराज से भारी मात्रा में छोड़ा गया पानी

यमुना में पानी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह हथनीकुंड, वजीराबाद और ओखला बैराज से लगातार पानी का छोड़ा जाना है. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बैराज से हर घंटे हजारों क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है. सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से पानी का डिस्चार्ज 51,502 क्यूसेक रहा.

जबकि वजीराबाद और ओखला बैराज से क्रमशः 34,120 क्यूसेक और 42,006 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, अगले 40 घंटो में यह पानी दिल्ली तक पहुंच जाएगा जिससे दिल्ली का जलस्तर और भी बढ़ सकता है.

प्रशासन अलर्ट, जनता से अपील

इसके बाद यमुना का चेतावनी का स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है. जलस्तर के 206 मीटर पहुंचते ही प्रशासन निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित करना शुरू कर देता है. प्रशासन ने बचाव दल एवं अन्य संबंधित एजेंसियां को स्टैंड-बाय मोड़ पर रखा है ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

दिल्लीवासियों से अपील की जा रही है, कि वे यमुना किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. पिछले साल यमुना के जलस्तर ने 208.66 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिससे राजधानी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget