एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: क्या दिल्ली में शादियों की वजह से हुई कम वोटिंग? पढ़ें चौंकाने वाली खबर

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में हुए मतदान में 50 प्रतिशत वोटरों ने वोट किया. दिल्ली में हुई शादियों को कम वोटिंग का कारण बताया जा रहा है. रविवार को दिल्ली में लगभग 20 हजार शादियां हुई थीं.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में हुए मतदान की चर्चा पूरे देश में है. इसको लेकर कई कारण बताए जा रहे हैं. रविवार के दिन छुट्टी होते हुए भी केवल 50 प्रतिशत लोग ही दिल्ली के सबसे छोटी इकाई के लोकतांत्रिक पर्व में शामिल हुए. वैसे एक रिपोर्ट के अनुसार रविवार के दिन लग्न तिथि शादी मांगलिक कार्यक्रम होने की वजह से बहुत सारे लोग मतदान के लिए नहीं पहुंच सके. मतदान के शुरुआत में भी यह कयास लगाए गए थे कि शादी की इस तिथि में व्यस्त होने की वजह से नगर निगम चुनाव प्रभावित हो सकता है.

रविवार को थीं लगभग 20 हजार शादियां
लोगों से अपील की गई थी कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में वह जरूर भागीदार रहे. रविवार वोटिंग के दिन दिल्ली एनसीआर में 20,000 से ज्यादा शादियां तय रहीं. जिसकी वजह से बहुत सारे लोग वोट नहीं दे पाए. महिपालपुर के रहने वाले अनुज शर्मा दिल्ली नगर निगम में मतदाता हैं लेकिन मित्र के शादी में जाने की वजह से वह मतदान नहीं कर सके. एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान अनुज ने कहा की "दोस्त की शादी के लिए दूसरे राज्य जाने की वजह से हम 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव में भागीदार नहीं हो सके, वोट न करने का अफसोस जरूर है, लेकिन शादी में निर्धारित समय पर पहुंचना आवश्यक था."

वहीं अशोक नगर के रहने वाले शुभम शर्मा ने भी एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि "करीबी रिश्तेदार के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से मतदान करने का अवसर नहीं मिल सका. इसके अलावा उनके घर के कई लोग मतदान करने में उस दिन असमर्थ रहे." प्रदूषण संकट, मतदाताओं की शीर्ष पार्टियों से नाराजगी और मांगलिक कार्यक्रम, शादियां भी एक बड़ी वजह रही. जिसकी वजह से दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदाताओं की कम भागीदारी देखने को मिली.

कल आएगा दिल्ली नगर निगम चुनाव का परिणाम
कल दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना होगी, लेकिन एग्जिट पोल ने पहले ही इस बार बड़ा उलटफेर के संकेत दे दिए है. इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में 7, 8, 9 और 14 दिसंबर को भी बड़ी संख्या में शादियां तय की गई हैं. मैरिज लॉन, होटल और वाटिकाओ में इन दिनों जबरदस्त बुकिंग देखी जा रही है. ऐसे में दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम और आवागमन प्रभावित होने का भी असर देखने को मिल सकता है.

Delhi News: रोहिणी सेक्टर-24 के DPS की मान्यता रद्द, जानें दिल्ली सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget