एक्सप्लोरर

दिल्ली के बाजारों में अब नजर नहीं आएगी गंदगी, रात में चलेगा सफाई अभियान, MCD का ये है प्लान

Delhi News: ‘डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन’ और ‘मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग’ के बाद दिल्ली नगर निगम ने अब नई योजना शुरू की है. नाइट स्वीपिंग स्कीम दिल्ली में 312 प्रमुख बाजारों के लिए है.

Delhi News: दिल्ली के बाजार अब और भी स्वच्छ और आकर्षक बनेंगे. नगर निगम (एमसीडी) ने नाइट स्वीपिंग योजना की शुरुआत की है. योजना के तहत 312 प्रमुख बाजारों में रात को नियमित साफ-सफाई का काम होगा. एमसीडी की पहल का व्यापारियों ने स्वागत किया है. नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार ने बताया कि दिल्ली के नई कवायद व्यापारियों को साफ-सुथरा माहौल देने का प्रयास है. उन्होंने सभी जोनल डिप्टी कमिश्नरों को सख्त निर्देश भी जारी कर दिया है.

जोनल डिप्टी कमिश्नरों से कहा गया है कि चांदनी चौक, कृष्णा नगर लाल क्वार्टर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी मार्केट, श्रीनिवासपुरी समेत 312 बाजारों में हर रात सफाई कराई जाए. बाजारों में गंदगी और कूड़ा-करकट नजर नहीं आना चाहिए. रात में सफाई होने से सुबह बाजार आने पर ग्राहकों और दुकानदारों को साफ-सुथरा माहौल मिल सकेगा. 

एमसीडी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, हर जोन में कम से कम कार्यकारी अभियंता या प्रशासनिक अधिकारी स्तर का सीनियर अधिकारी  रात में सफाई अभियान की निगरानी करेगा.  अधिकारियों की जिम्मेदारी सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की होगी. सफाईकर्मियों की ड्यूटी और कामकाज की भी जांच की जाएगी. 

गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

निगम आयुक्त अश्वनी कुमार ने कहा है कि मार्केट एसोसिएशनों को भी सफाई अभियान से जोड़ा जाए. स्वच्छता बनाए रखने में सभी की सहभागिता होनी चाहिए. एमसीडी ने बाजार में गंदगी फैलाने या कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है. अश्वनी कुमार ने बताया कि एमसीडी की पहल स्वच्छ दिल्ली का महत्वपूर्ण कदम हिस्सा है. पिछले कुछ सालों में एमसीडी ने सफाई के लिए कई योजनाएं चलाई हैं.

बाजारों की सफाई के लिए MCD की नई पहल

‘डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन’ और ‘मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग’ जैसी योजनाएं शामिल हैं. अब नाइट स्वीपिंग योजना से बाजारों में गंदगी पूरी तरह खत्म करने की कोशिश की जाएगी. नगर निगम ने व्यापारियों के साथ ग्राहकों और आम लोगों का सफाई अभियान में सहयोग मांगा है. सहभागिता से दिल्ली के बाजार हमेशा साफ-सुथरे रह सकते हैं. नागरिकों से अपील है कि स्वच्छता बनाए रखने में एमसीडी की मदद करें और कूड़ा तय स्थानों पर ही फेंकें. 

ये भी पढ़ें-'भीड़ नियंत्रण के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर नहीं था इंतजाम', चश्मदीद संजय ने खोली व्यवस्था के दावे की पोल

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget